होम / Ranveer Singh and Deepika Padukone Trolled इस वजह से ट्रोल हुए रणवीर और दीपिका !

Ranveer Singh and Deepika Padukone Trolled इस वजह से ट्रोल हुए रणवीर और दीपिका !

Prachi • LAST UPDATED : March 1, 2022, 4:01 pm IST
इंडिया न्यूज, मुंबई:

Ranveer Singh and Deepika Padukone Trolled: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश कपल्स में से एक हैं। एयरपोर्ट से लेकर इवेंट तक दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। लोग इन्हें साथ देखना भी पसंद करते हैं और ये कपल हमेशा सोशल मीडिया (social media) पर छाया में रहता है। हाल ही में दोनों को बैंगलोर एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया था। इस दौरान रणवीर सिंह ने मास्क पहना हुआ था जबकि दीपिका पादुकोण ने मास्क नहीं पहना था।
अब इस वजह से दोनों सोशल मीडिया पर ट्रोल ब्रिगेड के शिकार हो गए। रणवीर सिंह तो पहले भी कई बार अपनी आउटफिट की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हुए हैं। लेकिन इस बार उनके साथ दीपिका पादुकोण भी ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ये कपल व्हाइट आउटफिट में एक साथ नजर आए और दोनों आपस में ही बातें कर रहे थे। इस दौरान ने सफेद फुल स्लीव्स टीशर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहन रखा था। वहीं दीपिका पादुकोण ने स्लीवलेस ओवर साइज कुर्ता पहन रखा था और बिना मास्क के थीं। बस फिर क्या था लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया।

एक शख्स ने कमेंट किया है मतलब रणवीर सिंह को कोरोना हो सकता है, दीपिका को नहीं, मास्क अप कपल। वहीं एक और यूजर ने लिखा है लॉजिक देखो पति ने मास्क पहना है, पत्नी ने नहीं। वहीं कुछ यूजर्स ने तो रणवीर के कपड़ों पर भी कमेंट किया है। एक शख्स ने लिखा है रणवीर कितने नॉर्मल कपड़ों में है। वहीं एक और यूजर ने रणवीर सिंह के लिए लिखा है थैंक गॉड रणवीर ने अपने कपड़े पहने हैं। लेकिन कई लोगों को रणवीर और दीपिका का स्टाइल स्टेटमेंट पसंद भी आ रहा है।एक यूजर ने कपल के लिए लिखा है दोनों की स्माइल फेक है। एक और यूजर ने लिखा है दोनों ने कैमरा देखते ही हाथ पकड़ लिया। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लुक्स की कई यूजर तारीफ भी कर रहे हैं। लोग उन्हें सबसे स्मार्ट कपल, स्टाइलिश कपल आदि का टाइटल दे रहे हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Delhi: सिरसपुर अंडरपास में हुए जलभराव में डूबने से दो बच्चों की मौत-Indianews
Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा का ऐतिहासिक कारनामा, कप्तानी का यह रिकॉर्ड किया अपने नाम -IndiaNews
कंट्रोल नहीं हो रही Diabetes? तो अपनी डेली लाइफ की इन 5 बुरी आदतों को बदलें -IndiaNews
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ी मुश्किलें, 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया-IndiaNews
जुलाई में पड़ रहे हैं सावन समेत ये 15 महत्त्वपूर्ण व्रत, जिन्हें करने से आपकी बुरी से बुरी किस्मत भी जाएगी बदल-IndiaNews
Ayodhya: राम पथ पर जलभराव, सड़क धंसने से योगी सरकार ने 6 अफसरों को किया सस्पेंड-Indianews
OM Birla Daughter: होनहार है ओम बिरला की बिटिया, पहले प्रायास में क्रैक किया था UPSC, जानें मिले थे कितने नंबर? -IndiaNews
ADVERTISEMENT