Live
Search
Home > मनोरंजन > पेड प्रीमियर में ही ‘धुरंधर 2’ ने की छप्परफाड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर आया रणवीर सिंह का तूफान; जानें कलेक्शन

पेड प्रीमियर में ही ‘धुरंधर 2’ ने की छप्परफाड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर आया रणवीर सिंह का तूफान; जानें कलेक्शन

Box Office Collection: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले यानी पेड प्रीव्यू में ही जबरदस्त कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 19, 2026 14:52:12 IST

Mobile Ads 1x1

Dhurandhar 2 Box Office: निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दर्शकों का बड़ी बेसब्री से इंतजार था. आखिरकार आज 19 मार्च को फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो गई. इससे पहले मेकर्स ने 18 मार्च को पेड प्रीव्यू दिखाया, जिसके लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. फिल्म ने पेड प्रीमियर में ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. चलिए जानते हैं रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म का कलेक्शन. 

पेड प्रीमियर में फिल्म ने की कितनी कमाई?

Sacnilk के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू में बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो शानदार है. भारत में इसके शोज कुल 12,292 सिनेमाघरों में दिखाए गए थे. खबरों के मुताबिक पेड प्रीमियर में इस छप्परफाड़ कमाई की वजह से ‘धुरंधर 2’ ने अन्य फिल्मों की रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

पहले दिन कितनी कमाई?

आज 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है. इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक लगभग 33 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देर रात तक फिल्म कई रिकॉर्ड को चकनाचूर कर सकती है. 

यह खबर भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ में पैसा ही पैसा! रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक, इन स्टाराकास्ट की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

क्या है फिल्म का बजट?

‘धुरंधर 2’ का बजट 250 करोड़ रुपये से अधिक है. इस वजह से यह 2026 की सबसे महंगी हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है.

फिल्म के बार में

‘धुरंधर 2’ की बात करें, तो इस बार रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली उर्फ जसकीरत सिंह रंगी की कहानी पर ज्यादा फोकस किया गया है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं. आपको बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था और इसने दुनिया भर में 1,300 करोड़ रुपये कमाए थे.

MORE NEWS