Live TV
Search
Home > मनोरंजन > अनंत अंबानी के जन्मदिन पर रणवीर सिंह का म्यूजिकल सरप्राइज, मोहित चौहान संग गाया गाना, डूबा-डूबा से लूटी महफिल

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर रणवीर सिंह का म्यूजिकल सरप्राइज, मोहित चौहान संग गाया गाना, डूबा-डूबा से लूटी महफिल

जामनगर में अनंत अंबानी के जन्मदिन की धूम में रणवीर सिंह ने म्यूजिकल सरप्राइज दिया. रणवीर सिंह ने मोहित चौहान और मनकीत सिंह के साथ मिलकर डूबा-डूबा गाना गाया. इस पर हर्षदीप कौर ने प्रतिक्रिया दी है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 9, 2026 20:35:21 IST

Mobile Ads 1x1

Anant Ambani Birthday: 10 अप्रैल को  अनंत अंबानी का बर्थडे है. धुरंधर स्टार रणवीर सिंह भी इस जन्मदिन पर  शामिल होने के लिए जामनगर में हैं.  वहां से उनकी कुछ फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं. वीडियोज में वे मोहित चौहान और मनकीत सिंह के साथ पुरानी यादें ताज़ा करते दिख रहे हैं. इससे हर्षदीप कौर उनसे काफी प्रभावित हुईं. सभी गायकों ने रणवीर के साथ वीडियो पोस्ट किए और उनके बड़े दिल की खूब तारीफ़ की. 

मनकीत ने शेयर की वीडियो

हर्षदीप के पति मनकीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें रणवीर, मनकीत और मोहित के साथ ‘सिल्क रूट’ का मशहूर गाना ‘डूबा डूबा’ गाते नज़र आ रहे हैं. वीडियो पर उन्होंने वे ‘धुरंधर’ जिन्हें ‘गाना’ (SingH) बेहद पसंद है. वीडियो में रणवीर उन दोनों के साथ पूरे जोश के साथ गाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो पोस्ट करते हुए मनकीत ने रणवीर सिंह की तारीफों के पुल बांधे. 

उन्होंने लिखा, ‘क्या जबरदस्त इंसान है! रणवीर सिंह आप ज़िंदगी से लबरेज़ हैं… और प्यार से भी! आप सबसे बेहतरीन गले मिलते हैं और आपकी मुस्कान सबसे ज़्यादा दिल को छूने वाली होती है. संगीत के प्रति आपके सच्चे प्यार से बना यह पल हमेशा यादगार रहेगा. मोहित चौहान सर, आपके गाने पुरानी यादें ताज़ा कर देते हैं और कल रात इस गाने ने भी ठीक वैसा ही किया.’ इसके बाद मोहित ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक दिल वाले इमोजी के साथ री-पोस्ट किया.

हर्षदीप ने शेयर की पोस्ट

हर्षदीप ने भी रणवीर को गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “जब भी मैं इस इंसान से मिलती हूं, तो उनमें वही प्यार और ऊर्जा देखने को मिलती है. उनका औरा, उनकी गर्मजोशी और उनका गले लगाना. ये आपको बहुत खास महसूस कराता है. सचमुच एक अनमोल हीरा है! लव यू रणवीर सिंह. उन्होंने आगे लिखा, ‘ रणवीर सिंह जैसे इंसान के साथ जिसकी मुस्कान सबसे प्यारी और दिल सबसे साफ है. 

स्टोरी भी की री-शेयर

गायिका ने अपने पति के वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर भी री-शेयर किया और लिखा, ‘रणवीर सिंह आप ही तो प्यार हैं. हमेशा ऐसे ही रहिएगा!! मेरे ‘सिंह’ (पति) रणवीर सिंह के साथ, मोहित चौहान का हमारा पसंदीदा गाना गाते हुए!!’ बता दें कि बुधवार शाम को रणवीर सिंह और शाहरुख खान को जामनगर में अनंत अंबानी के जन्मदिन के लिए जाते हुए देखा गया.

MORE NEWS