Live
Search
Home > मनोरंजन > ‘रणवीर सिंह हम तुमसे ऐसे निपटेंगे कि तुम्हारी…’, एक्टर को मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर का ऑडियो वायरल

‘रणवीर सिंह हम तुमसे ऐसे निपटेंगे कि तुम्हारी…’, एक्टर को मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर का ऑडियो वायरल

रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से नई धमकी मिली है. गैंग के प्रमुख गुर्गे हैरी बॉक्सर ने रणवीर सिंह के मैनेजर को एक ऑडियो नोट भेजा है. इस ऑडियो नोट में रणवीर सिंह से 1 करोड़ फिरौती की मांग की गई है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 13, 2026 15:24:54 IST

Mobile Ads 1x1

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से नई धमकी मिली है. गैंग के प्रमुख गुर्गे हैरी बॉक्सर ने रणवीर सिंह के मैनेजर को एक ऑडियो नोट भेजा है. इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में रणवीर सिंह से 1 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गयी है.    
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को इस तरह की धमकी मिलने की घटना कोई नई नहीं है. बता दें कि यह धमकी रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद आई है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.

धमकी का पूरा विवरण

मंगलवार को रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप पर वॉयस नोट आया, जिसमें 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई. ऑडियो में हैरी बॉक्सर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट का प्रतिनिधि बताया. उन्होंने रणवीर सिंह को निशाना बनाते हुए कहा, “रणवीर सिंह, हम तुमसे ऐसे निपटेंगे कि तुम्हारी आने वाली सात पीढ़ियां भी इसे याद रखेंगी. तुम्हें सलाह देने और लोगों को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहने का बहुत शौक है. ठीक है. तुमने भी शिकायत दर्ज करा दी. कोई बात नहीं,” ऑडियो में किसी पुराने वादे से मुकरने को लेकर धमकाया जा रहा था. धमकी में रोहित शेट्टी का भी जिक्र है, जिसमें वक्ता उनसे और रणवीर दोनों से “ध्यान से सुनने” के लिए कह रहा है.
ऑडियो में खासतौर पर रणवीर सिंह के स्टाफ पर फोकस करते हुए कहा, ‘तुम्हारे मैनेजरों, कर्मचारियों के परिवार, ऑफिस टाइमिंग और घरों की पूरी जानकारी हमारे पास है. पहले इन्हें सबक सिखाएंगे.’ रोहित शेट्टी और पूरे बॉलीवुड को चेतावनी दी गई कि गैंग के संपर्क में आने पर ‘लाइन में आ जाओ’. ऑडियो में पुलिस सुरक्षा को बेकार बताते हुए कहा कि रिपोर्ट करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. यह गैंग की तीसरी ऐसी रिकॉर्डिंग है.

पुलिस कर रही है जांच

मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रारंभिक जांच में वॉयस को हैरी बॉक्सर से मैच कर लिया है. क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज किया है. वॉयस नोट की फोरेंसिक जांच की जा रही है. आयुष शर्मा (सलमान खान के साले) के मैनेजर का भी बयान लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक उपकरणों का उपयोग करके आवाज के नमूनों का विश्लेषण और मिलान किया जा रहा है. जांचकर्ता आईपी लॉग, डिवाइस विवरण और संभावित वीपीएन रूटिंग की भी जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदेश कहां से भेजा गया था और क्या यह भारत के बाहर से आया था. रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
मुंबई क्राइम ब्रांच ऑडियो की सत्यता सत्यापित कर रही है, वहीं सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. बिश्नोई गैंग पिछले साल से बॉलीवुड को निशाना बना रहा है. इसके पहले सलमान खान को भी ऐसी धमकियां मिली थीं. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > ‘रणवीर सिंह हम तुमसे ऐसे निपटेंगे कि तुम्हारी…’, एक्टर को मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर का ऑडियो वायरल

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 13, 2026 15:24:54 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS