Live
Search
Home > मनोरंजन > रणवीर सिंह या संजय दत्त नहीं इस सिंगर ने बटोरीं धुरंधर 2 के लिए सुर्खियां, आरी आरी हडिप्पा गाने से गूंजा नाम

रणवीर सिंह या संजय दत्त नहीं इस सिंगर ने बटोरीं धुरंधर 2 के लिए सुर्खियां, आरी आरी हडिप्पा गाने से गूंजा नाम

धुरंधर 2 फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में है. इसी बीच इसका गाना आरी-आरी हडिप्पा भी चर्चा में बना हुआ है. ये गाना पुराने रॉक वर्जन का ही रीमेक है. इसके साथ ही इसके सिंगर नवतेज सिंह रेहल का नाम भी सुर्खियों में है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 9, 2026 16:24:10 IST

Mobile Ads 1x1

Dhurandhar 2 Ari-Ari Hadippa Song: धुरंधर 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया. इसके बाद से फैंस में फिल्म के लिए उत्सुकता और बढ़ गई है. फिल्म का प्रीमियर प्रिव्यू शो 18 मार्च को होने वाला है. इसके लिए देश भर में 2.06 लाख टिकट पहले ही बिक चुकी हैं. फिल्म रिलीज से पहले ही 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है, जिससे एक रिकॉर्ड सेट हो गया है. हालांकि फिल्म अभी कई और रिकॉर्ड सेट करने वाली है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के साथ ही इसके गाने ‘आरी-आरी हड़िप्पा’ के सिंगर नवतेज सिंह रेहल की चर्चा भी कर रहे हैं, जिन्होंने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा. 

पहले किसने गाया था रॉक वर्जन

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही इसके म्यूजिक की चर्चा भी जोरों पर है. आरी-आरी टाइटल वाला ये सॉन्ग भी पुराने गाने का नया अपडेटेड वर्जन है, जिसे दोबारा गाया गया है. इसका  पुराना वर्जन साल 2000 के आसपास रिलीज हुआ था. ये मशहूर पॉप ट्रैक का रीक्रिएटेड वर्जन है. इस गाने को मशहूर म्यूजिक बैंड बॉम्बे रॉकर्स ने तैयार किया था. ये बैंड उस समय के मशहूर और सुपरहिट गानों के लिए नामचीन था. उस दौरान में आरी-आरी सॉन्ग काफी पॉपुलर हुआ था. इस गाने को एल्बम के रूप में रिलीज किया गया था. बाद में इसका रॉक वर्जन रिलीज किया गया था. 

आरी-आरी का पुराना और नया वर्जन

आरी आरी गाने को डेनिश-इंडियन सिंगर नवतेज सिंह रेहल और थॉमस सारडॉर्फ शामिल थे. वो भी मुंबई रॉकर्स में शामिल थे. उन्होंने अपने अनोखे स्टाइल औरर बीट्स से पॉप म्यूजिक में अपनी अअलग पहचान बनाई. अब इस गाने को धुरंधर 2 में नए अंदाज में रीमिक्स करके रिलीज किया गया है. इस बार गाने में मॉडर्न बीट्स और हाई एनर्जी म्यूजिक डाला गया है. इस नए वर्जन में रीक्रिएटेड वर्जन में नवतेज सिंह रेहल, जैस्मिन सैंडलस और सुधीर यदुवंशी की आवाज है. इसके बोल इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स की टीम द्वारा लिखे गए हैं.

MORE NEWS