Badshah Song Tateeree Meaning: हाल ही में बादशाह का नया गाना ‘टटीरी’ रिलीज हुआ. इसके रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाब इतना मचा कि बादशाह के ऊपर एफआईआर तक हो गई. आरोप है कि इस गाने में आपत्तिजनक शब्दों और अश्लील दृश्यों को दिखाया गया है. मामला बढ़ता देख सिंगर ने सॉन्ग डिलीट कर दिया. इसके बाद से हर कोई ‘टटीरी’ और पूरे गाने का अर्थ जानना चाह रहे हैं. तो चलिए जानते हैं पूरा मामला और शब्दों का अर्थ.
01 मार्च को रिलीज हुआ था यह गाना
बीते 01 मार्च को हरियाणवी हिप-हॉप सॉन्ग ‘टटीरी’ रिलीज हुआ था. इसमें रैपर-गायक बादशाह और गायिका सिमरन जगलान ने अपनी आवाज दी है. वहीं गीत के बोल बादशाह ने लिखे हैं, जबकि संगीत हितेन ने तैयार किया है.
क्या है गाने का अर्थ और ‘टटीरी’ का मतलब?
गूगल पर टटीरी शब्द का अर्थ ढूंढ़ने पर पता चला कि इसका मतलब मध्यम आकार का जलचर पक्षी होता है, जो अपनी खास आवाज के लिए जाना जाता है. वहीं, गाने के बोले, ‘घुटी क्युन घुटी क्युन करे टटीरीट का अर्थ है- टटीरी, तू ऐसी दबी-दबी या घुटती हुई आवा में क्यों बोल रही है?
Badshah picturised a song called “Tateeree” in which girls are portrayed as school-going students.
In the first frame, a group of schoolgirls is shown dancing.
In the next frame, Badshah appears and sings, “Aaya Badshah doli chadhane, in sabki ghodi banane.”
I’ll say it again,… pic.twitter.com/3ID18sDGPH
— Dr Nimo Yadav 2.0 (@DrNimoYadav) March 6, 2026
बादशाह पर दर्ज हुई एफआईआर
इस गाने को लेकर कुछ महिला संगठन और युवा भड़क गए. इसकी शिकायत करते हुए आरोप लगाया गया है कि बादशाह के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए गाने और उसके आधिकारिक वीडियो, दोनों में आपत्तिजनक भाषा, इशारे और स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों को दर्शाने वाले दृश्य हैं. शिकायतकर्ता ने कहा कि ये दृश्य और गीत समाज को नकारात्मक संदेश देते हैं और सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन करते हैं.
इससे पहले पानीपत की नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्या ने हरियाणा राज्य महिला आयोग से इस मामले में शिकायत की थी. वहीं रोहतक के वकील राज नारायण पंघाल ने हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई. दोनों ने गाने की पंक्ति ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर आपत्ति जताई. उनका कहना है कि इस तरह के शब्द महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से दिखाते हैं और उनका अपमान करते हैं. आपको बता दें कि आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बादशाह को 13 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे हरियाणा के शहर पानीपत में सुनवाई के लिए बुलाया है.
बादशाह ने डिलीट किया वीडियो
विवाद बढ़ता देख रैपर बादशाह ने अपने यूट्यूब चैनल से वीडियो डिलीट कर दिया है.