Live
Search
Home > मनोरंजन > पूल में दूल्हा खेल रहा वॉलीबॉल तो जापानी डिश से सजा मेन्यू- रश्मिका-विजय की ड्रीम वेडिंग में पहुंच रहे मेहमान

पूल में दूल्हा खेल रहा वॉलीबॉल तो जापानी डिश से सजा मेन्यू- रश्मिका-विजय की ड्रीम वेडिंग में पहुंच रहे मेहमान

उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की धूम है. कपल ने वेडिंग वेन्यू की फोटोज भी शेयर की हैं. रश्मिका ने खूबसूरत टेबलस्केप शेयर किया है, तो विजय ने पूल में वॉलीबॉलल खेलते हुए फोटो शेयर की है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: 2026-02-24 13:38:38

Mobile Ads 1x1

The Wedding Of Virosh: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. दूल्हा-दुल्हन उदयपुर पहुंच चुके हैं. साथ ही मेहमान भी शादी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचने लगे हैं. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी इस शादी को ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ नाम दिया है. ये नाम फैंस ने दिया, जिसके लिए रश्मिका ने एक खूबसूरत सा पोस्ट लिखकर अपने फैंस को धन्यवाद भी दिया था. बता दें कि 24 से 26 फरवरी 2026 के बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी होने वाली है. 

इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं. एक ब्लर फोटो में विजय देवरकोंडा पूल में दोस्तों के साथ वॉलीब़ॉल खेल रहे हैं. वहीं एक तस्वीर में खूबसूरत सी सजी हुई टेबल दिखाई गई है. पता चला है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के मेन्यू में मेहमानों को साउथ इंडियन ट्रेडिशन चट देखने को मिलेगा. मेहमानों को केले के पत्तों में खाना परोसा जाएगा. साथ ही नारियल पानी का भी इंतजाम किया गया है. 

रश्मिका ने दिखाया टेबलस्केप

हाल ही में रश्मिका मंदाना ने वेडिंग वेन्यू के अंदर के डेकोर का फोटो शेयर किया. इसमें एक टेबलस्केप दिखाया गया था. इसके बीच में पिंक लिली और हल्के हरे हाइड्रेंजिया वाले फूलों की सजावट देखने को मिले. इसके साथ ही टेबल पर हरे रंग के सेब अंगूर के गुच्छे दिखाए गए हैं. टेबल पर एक बेहतरीन प्रिंटेड मेन्यू कार्ड था, जो जापानी डाइनिंग एक्सपीरियंस की ओर इशारा कर रहा था. 

Wedding of Virosh

पानी में वॉलीबॉल खेलते नजर आए विजय देवरकोंडा

वहीं विजय देवरकोंडा ने भी अपने वेडिंग वेन्यू से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. विजय देवरकोंडा की उस फोटो में वॉलीबॉल नेट पर फोकस किया गया है. फोटो में सभी प्लेयर ब्लर दिखाए गए हैं. एक फोटो में पानी में खिलाड़ी और हवा में गेंद दिखाई गई है.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > पूल में दूल्हा खेल रहा वॉलीबॉल तो जापानी डिश से सजा मेन्यू- रश्मिका-विजय की ड्रीम वेडिंग में पहुंच रहे मेहमान

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: 2026-02-24 13:38:38

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS