Live
Search
Home > मनोरंजन > Vijay-Rashmika Wedding: रश्मिका मंदाना को मिला सास का खास तोहफा विजय देवरकोंडा के साथ शादी से पहले भावुक हुई एक्ट्रेस

Vijay-Rashmika Wedding: रश्मिका मंदाना को मिला सास का खास तोहफा विजय देवरकोंडा के साथ शादी से पहले भावुक हुई एक्ट्रेस

उदयपुर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का जश्न जारी है. संगीत सेरेमनी में विजय की मां ने रश्मिका को खानदानी चूड़ियां उपहार में दी. शादी की शुरुआत 'विरोश प्रीमियर लीग' क्रिकेट मैच से हुई. यह कपल कल शादी के बंधन में बंधेगा, जिसके बाद हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-25 19:47:38

Mobile Ads 1x1
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शाही शादी का जश्न उदयपुर के एक लग्जरी होटल में पूरे ठाठ-बाट के साथ चल रहा है.  इस ग्रैंड वेडिंग के प्री-वेडिंग फंक्शंस में अब संगीत सेरेमनी की बारी आई, जहां डांस और मस्ती के बीच एक परंपरा ने सबका ध्यान खींचा.  खबर है कि विजय की मां ने अपनी होने वाली बहू रश्मिका को एक बेहद कीमती और भावुक तोहफा दिया है. 
 

खानदानी विरासत का तोहफा

संगीत सेरेमनी के खास मौके पर विजय की मां ने रश्मिका मंदाना को अपने परिवार की खानदानी विरासत (Heirloom Bangles) भेंट कीं.  ये चूड़ियां सिर्फ गहना नहीं है, बल्कि देवरकोंडा परिवार की परंपरा का प्रतीक है.  विजय की मां द्वारा रश्मिका को ये चूड़ियां सौंपना इस बात का संकेत है कि उन्होंने रश्मिका को अपने परिवार की बहू के रूप में पूरी तरह स्वीकार कर लिया है.  इस पल के दौरान रश्मिका और पूरा परिवार काफी भावुक नजर आया. 
 

‘विरोश प्रीमियर लीग’ के साथ हुई शादी की शुरुआत

शादी की शुरुआत एक बहुत ही अनोखे अंदाज में हुई.  उदयपुर में ‘विरोश प्रीमियर लीग’ (ViRash Premier League) नाम से एक फन क्रिकेट मैच रखा गया.  इसमें दूल्हा विजय और दुल्हन रश्मिका ने अपनी-अपनी टीमों के साथ मैदान पर जमकर चौके-छक्के लगाए.  हंसी-मजाक और दोस्ताना मुकाबले ने शादी के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया. 

 

कब है शादी और रिसेप्शन?

विजय और रश्मिका कल पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेंगे.  अरावली की पहाड़ियों के बीच होने वाली इस शादी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम (3-टियर सुरक्षा) किए गए है.  उदयपुर में शादी के बाद, 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज सितारों के शामिल होने की उम्मीद है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Vijay-Rashmika Wedding: रश्मिका मंदाना को मिला सास का खास तोहफा विजय देवरकोंडा के साथ शादी से पहले भावुक हुई एक्ट्रेस

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-25 19:47:38

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS