साउथ के सबसे चहेते कपल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के फैंस के लिए आखिरकार वो घड़ी आ गई है जिसका सबको बेसब्री से इंतज़ार था. उदयपुर में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और वहां से आ रही खबरें बता रही हैं कि माहौल एकदम मज़ेदार है, कहीं पूल गेम्स चल रहे हैं तो कहीं जापानी डिनर का लुत्फ उठाया जा रहा है.
कौन-कौन पहुंचा उदयपुर?
शादी को काफी ‘प्राइवेट’ रखने की कोशिश की गई है, इसलिए मेहमानों की लिस्ट छोटी लेकिन खास है. मंगलवार सुबह जब विजय अपने भाई आनंद और बचपन के दोस्तों के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखे, तभी से हलचल तेज हो गई थी.
अब तक जो चेहरे उदयपुर में स्पॉट किए गए हैं, उनमें शामिल हैं:
- तरुण भास्कर: जिन्होंने विजय की सुपरहिट फिल्म ‘पेली चूपुलु’ डायरेक्ट की थी.
- ईशा रेब्बा और आशिक़ा रंगनाथ: जो रश्मिका की काफी अच्छी दोस्त मानी जाती हैं.
- राहुल रवींद्रन: रश्मिका की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के डायरेक्टर
- श्रव्या वर्मा: मशहूर स्टाइलिस्ट और कपल की क्लोज फ्रेंड
‘दोस्ती’ से ‘शादी’ तक का फिल्मी सफर
विजय और रश्मिका की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. 2018 में ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर शुरू हुई ये जान-पहचान ‘डियर कॉमरेड’ तक आते-आते गहरी दोस्ती में बदल गई. हालांकि बीच में रश्मिका की रक्षित शेट्टी से सगाई टूटी और विजय के लिंक-अप की खबरें भी आईं, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया. 2020 से ही फैंस ने नोटिस करना शुरू कर दिया था कि ये दोनों अक्सर एक ही जगह से वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते हैं. आखिरकार अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में गुपचुप सगाई के बाद, अब ये जोड़ी हमेशा के लिए एक होने जा रही है.
शादी में क्या होगा खास?
शादी पूरी तरह से दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार होगी. इसमें विजय के तेलुगु रीति-रिवाजों और रश्मिका के कोडावा (Kodava) कल्चर की झलक देखने को मिलेगी. सिक्योरिटी का कड़ा पहरा: खबर है कि शादी में ‘थ्री-टियर’ सुरक्षा व्यवस्था है. लोकल पुलिस और हैदराबाद की टीम के साथ-साथ इंटरनेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स भी तैनात किए गए हैं ताकि प्राइवेसी में कोई खलल न पड़े.