11
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों अपनी बेटी राशा थडानी को लेकर चर्चा में है. दरअसल, सोशल मीडिया पर राशा के खिलाफ कुछ गंभीर आरोप लग रहे थे, जिसके बाद एक मां के तौर पर रवीना ने सामने आकर न केवल अपनी बेटी का बचाव किया, बल्कि इन आरोपों को जड़ से खारिज करते हुए करारा जवाब भी दिया है.
क्या है पूरा मामला और क्यों मचा है बवाल?
राशा थडानी ने हाल ही में फिल्म ‘आजाद’ के गाने ‘उई अम्मा’ से अपनी पहचान बनाई है. यह गाना लोगों को बहुत पसंद आया, लेकिन इसके साथ ही इंटरनेट पर राशा की तुलना दूसरी एक्ट्रेस (जैसे तृप्ति डिमरी) से शुरू हो गई. विवाद तब बढ़ा जब कुछ लोगों ने कहा कि राशा की टीम जानबूझकर दूसरी एक्ट्रेस की बुराई कर रही है ताकि राशा को उनसे बेहतर दिखाया जा सके. इसे ही सोशल मीडिया की भाषा में ‘नेगेटिव पीआर’ कहा जाता है.
रवीना टंडन का गुस्सा: ‘ ऐसी बातें सोचना भी गलत है’
इन आरोपों को सुनकर रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में कहा कि ये सब बातें बिल्कुल बकवास है. उन्होंने साफ कहा कि उनका परिवार कभी किसी दूसरे कलाकार का बुरा नहीं चाहेगा. रवीना भावुक होकर बोलीं, ‘ इंडस्ट्री के ये सभी बच्चे मेरे दोस्तों के है और मेरी आंखों के सामने बड़े हुए है, मैं उनके खिलाफ साजिश क्यों रचूंगी?
पीआर (PR) को लेकर रवीना का बड़ा बयान
रवीना ने एक बड़ी बात यह भी कही कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी अपनी तारीफ कराने के लिए कोई पीआर टीम नहीं रखी. उन्होंने कहा कि उनका परिवार इस तरह की गंदी राजनीति से बहुत दूर रहता है. रवीना के हिसाब से, अक्सर फैन्स इंटरनेट पर आपस में लड़ते हैं और एक-दूसरे के स्टार को नीचा दिखाते है, लेकिन इसका इल्जाम बिना वजह कलाकारों पर लगा दिया जाता है.
राशा थडानी अब इन सब विवादों को भूलकर सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहती है. उनकी पहली फिल्म ‘आजाद’ के बाद फैन्स को उनकी अगली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है. आने वाले समय में राशा की फिल्मों की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों (जैसे ‘टॉक्सिक’) से हो सकती है. फिलहाल, रवीना के इस जवाब ने उन लोगों का मुंह बंद कर दिया है जो राशा को ट्रोल कर रहे थे.