Live
Search
Home > मनोरंजन > बॉर्डर के गाने के लिए दी थी ‘खून-पसीने’ की कुर्बानी, 9 मिनट के गीत ने अनु मलिक की हालत कर दी थी खराब

बॉर्डर के गाने के लिए दी थी ‘खून-पसीने’ की कुर्बानी, 9 मिनट के गीत ने अनु मलिक की हालत कर दी थी खराब

Patriotic Song : मशहूर गाना 'संदेशे आते है' की रिकॉर्डिंग के दौरान अनु मलिक ने इतनी मेहनत की कि उनके गले से खून निकल आया. 9 मिनट लंबे इस गाने के लिए पूरी टीम रात भर जागी रही. सिंगर रूपकुमार राठौड़ भी रिकॉर्डिंग के वक्त बहुत इमोशनल हो गए थे. यह गाना आज भी देशभक्ति की सबसे बड़ी मिसाल माना जाता है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-01 19:49:33

Mobile Ads 1x1
Patriotic Song : फिल्म ‘बॉर्डर’ का गाना ‘संदेशे आते है’ आज भी हर भारतीय की आंखों में आंसू ले आता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि इस गाने को बनाने के पीछे अनु मलिक और गायकों ने कितनी मेहनत की थी.  हाल ही में एक इंटरव्यू में अनु मलिक ने खुलासा किया कि इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनके मुंह से खून तक निकल आया था. 
 
अनु मलिक ने बताया कि उस समय गाने की रिकॉर्डिंग ‘लाइव’ होती थी. ‘संदेशे आते है’ करीब 9 मिनट लंबा गाना था.  इसकी रिकॉर्डिंग सुबह शुरू हुई और अगले दिन सुबह 5 बजे तक चली.  अनु मलिक कोरस (पीछे गाने वाले कलाकार) को बार-बार समझा रहे थे और खुद भी बार-बार गा रहे थे.  लगातार घंटों गाने की वजह से उनके गले पर इतना जोर पड़ा कि जब वह बाथरूम गए, तो उनके थूक के साथ खून बाहर आ गया. 
 
इस गाने को सोनू निगम और रूपकुमार राठौड़ ने अपनी आवाज दी थी.  रिकॉर्डिंग के दौरान एक ऐसा वक्त आया जब रूपकुमार राठौड़ एक जगह अटक गए और वह काफी भावुक हो गए.  अनु मलिक उन्हें केबिन के बाहर ले गए और उनका हौसला बढ़ाया. अनु मलिक की बातें सुनकर रूपकुमार राठौड़ रो पड़े और उन्हें गले लगा लिया.  इसके बाद उन्होंने जो गाया, उसने इतिहास रच दिया. 
 
आपको बता दें कि अब ‘बॉर्डर 2’ की तैयारी चल रही है.  इस नए वर्जन में भी सोनू निगम और रूपकुमार राठौड़ की आवाज सुनाई देगी, लेकिन उनके साथ विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे.  हालांकि, ओरिजिनल गाने को बनाने में जो संघर्ष और भावनाएं जुड़ी थी, उन्हें आज भी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे मुश्किल और यादगार पल माना जाता है. 
 

MORE NEWS