Live
Search
Home > मनोरंजन > Saif Ali Khan Brooch: 4.3 मिलियन की ज्वेलरी बनी चर्चा का विषय! जानिए क्यों सैफ अली खान के कीमती ब्रोच ने बटोरी सुर्खियां

Saif Ali Khan Brooch: 4.3 मिलियन की ज्वेलरी बनी चर्चा का विषय! जानिए क्यों सैफ अली खान के कीमती ब्रोच ने बटोरी सुर्खियां

Saif Ali Khan: एक कहावत है कि नवाब भले ही महल से बाहर आ जाए, लेकिन उसका शाही अंदाज नहीं जाता और सैफ अली खान इस बात की मिसाल हैं. हाल ही में वह मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में मौजूद टिफनी एंड कंपनी बुटीक स्टोर पर वैलेंटाइन डे से पहले वह पत्नी करीना कपूर के साथ पहुंचे थे. सैफ ने ऑल-ब्लैक कपड़े पहने थे और बेहद स्मार्ट लग रहे थे. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी जैकेट पर लगे बड़े और कीमती ब्रोच ने खींचा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: 2026-02-12 12:37:33

Mobile Ads 1x1

Bird on a Rock brooch: सैफ अली खान का नाम आते ही एक ऐसी पर्सनैलिटी सामने आती है, जिसमें शाही अंदाज और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन संतुलन दिखता है. आम दिनों में सादगी पसंद सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आने वाले सैफ हाल ही में मुंबई में बिल्कुल अलग लुक में दिखाई दिए. इस बार उन्होंने ऑल-ब्लैक आउटफिट चुना, लेकिन उनके लुक की असली चर्चा उनकी जैकेट पर सजे खास ब्रोच को लेकर रही.

 सबका ध्यान खींच ले गया ब्रोच

वैलेंटाइन डे से पहले रविवार को सैफ और करीना कपूर खान मुंबई के एक टिफनी एंड कंपनी बुटीक स्टोर पहुंचे. जैसे ही दोनों बाहर आए, कैमरों की नजर सैफ के सीने पर चमक रहे एक शानदार ब्रोच पर टिक गई. यह सिर्फ एक स्टाइल एक्सेसरी नहीं, बल्कि उनके पूरे लुक का हाइलाइट बन चुका था. ब्रोच की चमक और डिजाइन ने फैशन लवर्स के बीच खास चर्चा छेड़ दी.

 कितनी है इसकी कीमत?

जानकारी के मुताबिक, यह ब्रोच टिफनी एंड कंपनी बुटीक के मशहूर जीन श्लमबर्गर कलेक्शन से जुड़ा हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत करीब 47,000 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 42 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. 

क्या है इसकी खासियत?

यह ब्रोच 18 कैरेट गोल्ड से तैयार किया गया है, जिसमें येलो गोल्ड और प्लेटिनम का इस्तेमाल हुआ है. चिड़िया के आकार में बने इस डिजाइन में रूबी, हीरे और सिट्रीन जैसे कीमती पत्थर जड़े हैं. इसमें 70 से ज्यादा गोल डायमंड लगे हैं, आंख की जगह रूबी जड़ी गई है और बीच में कुशन शेप सिट्रीन इसे और आकर्षक बनाता है. इसका कुल वजन लगभग 40 ग्राम के आसपास बताया जाता है. बारीक डिटेलिंग और शिल्पकारी इसे एक लग्जरी आर्ट पीस का रूप देती है.

सैफ का स्टाइल स्टेटमेंट

सैफ ने इस खास ब्रोच को ब्लैक पैंट, ब्लैक टी-शर्ट और फिटेड ब्लेजर के साथ पेयर किया था.  काले जूते और सनग्लासेस ने उनके लुक को और भी क्लासी और कॉन्फिडेंट बना दिया.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Saif Ali Khan Brooch: 4.3 मिलियन की ज्वेलरी बनी चर्चा का विषय! जानिए क्यों सैफ अली खान के कीमती ब्रोच ने बटोरी सुर्खियां

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: 2026-02-12 12:37:33

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS