Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Sajan Re Song: स्वैग और स्ट्रीट वाइब्स का तड़का, फिर धमाल मचा रहे नोरा फतेही और बादशाह, नया गाना रिलीज

Sajan Re Song: स्वैग और स्ट्रीट वाइब्स का तड़का, फिर धमाल मचा रहे नोरा फतेही और बादशाह, नया गाना रिलीज

एक बार फिर रैपर बादशाह और नोरा फतेही की जोड़ी धमाल मचा रही है. हाल ही में दोनों का 'सजन रे' गाना रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. गाना अपने अनोखे विजुअल्स के कारण चर्चा में बना हुआ है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 5, 2026 14:48:31 IST

Mobile Ads 1x1

Sajan Re Song: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही और रैपर बादशाह एक बार फिर धमाकेदार गाने के साथ वापसी कर चुके हैं. ये गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है. ये गाना टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हो चुका है. ये गाना अपनी शानदार धुन और अपने अनोखे विजुअल्स के कारण भी चर्चा में है. सजन रे गाना देसी हिप-हॉप के साथ मेलोडिक वाइब्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. बादशाह ने अपने सिग्नेचर रैप और स्टाइल के साथ गाने को और भी बेहतर बना दिया है. नोरा फतेही ने इस गाने में केवल डांस ही नहीं , बल्कि अपनी आवाज बी दी है, जिसे सुनकर लोग काफी हैरान हो गए हैं. गाने में नोरा की सॉफ्ट वॉइस बादशाह के रफ-एंड-टफ हिप-हॉप स्टाइल को खूबसूरती से मैनेज कर रहा है.

झुग्गियों में शूट हुआ गाना

बता दें कि इस गाने को संजय ने कंपोज किया है. उन्होंने बादशाह और नोरा के साथ मिलकर इसके बोल भी लिखे हैं. गाने का वीडियो रजित देव ने कोरियोग्राफ किया है. इसे इन्फ्लिक्ट ने डायरेक्ट किया है. गाने का म्यूजिक काफी दमदार है. साथ ही वीडियो भी काफी बेहतरीन है. इस वीडियो को मुंबई की झुग्गियों के बैकग्राउंड में शूट किया गया है. वीडियो में एक तरफ नोरा और बादशाह का ग्लैमरस लुक है. वहीं दूसरी तरफ स्थानीय बच्चों का साथ वीडियो को और भी इमोशनल और रियल बना रहा है.

रिलीज के साथ ही धमाल मचा रहा गाना

नोरा फतेही को उनके मूव्स के लिए जाना जाता है लेकिन इस गाने में उन्होंने स्ट्रीट स्टाइल डांस किया, जिसे उन्होंने नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया. स्लम एरिया में फिल्माए गए इस गाने के डांस सीक्वेंस फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. रिलीज होने के कुछ ही घंटों में इस गाने को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं. फैंस इस जोड़ी की केमिस्ट्री और नोरा के गाने और डांस को काफी पसंद कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि ये गाना अपनी कैची ट्यून्स और हाई-एनर्जी बीट्स के कारण क्लबों और शादियों में जबरदस्त धमाल मचाने वाला है.

MORE NEWS