Live
Search
Home > मनोरंजन > मुश्किल में ‘सकीना’: अमीषा पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, क्या गिरफ्तार होंगी एक्ट्रेस?

मुश्किल में ‘सकीना’: अमीषा पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, क्या गिरफ्तार होंगी एक्ट्रेस?

मुरादाबाद कोर्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. 2017 के एक मामले में उन पर 14.50 लाख रुपये लेने के बावजूद शादी में न पहुंचने और चेक बाउंस का आरोप है. बार-बार समन भेजने पर भी कोर्ट में पेश न होने के कारण उनके खिलाफ यह सख्त कदम उठाया गया है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 16, 2026 18:26:09 IST

Mobile Ads 1x1
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल कानूनी मुश्किलों में घिर गई है.  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (Non-Bailable Warrant) जारी किया है.  यह कार्रवाई बार-बार समन भेजने के बावजूद उनके कोर्ट में पेश न होने के कारण की गई है.  पूरा मामला साल 2017 का है, जब उन पर एक शादी समारोह में शामिल होने के नाम पर लाखों रुपये लेने और फिर कार्यक्रम में न पहुंचने का आरोप लगा था. 
 

क्या है पूरा विवाद और धोखाधड़ी का आरोप?

मुरादाबाद की एक इवेंट कंपनी के मालिक पवन वर्मा ने आरोप लगाया है कि अमीषा पटेल को 16 नवंबर 2017 को एक विवाह कार्यक्रम में आने के लिए 14.50 लाख रुपये का एडवांस भुगतान किया गया था.  होटल और भोजन की व्यवस्था के बावजूद वह मुरादाबाद नहीं पहुंची.  जब उनसे पैसे वापस मांगे गए, तो उन्होंने 10 लाख रुपये नकद लौटाए, लेकिन बाकी के 4.50 लाख रुपये का जो चेक दिया गया, वह बैंक में बाउंस हो गया.  इसी धोखाधड़ी के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया गया था. 
 

बचाव पक्ष की दलील और गिरफ्तारी का खतरा

हालांकि, अमीषा पटेल के वकील का कहना है कि यह एक पुराना विवाद है और समझौता होने के बाद सारा पैसा वापस कर दिया गया था.  वकील ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता केस का गलत इस्तेमाल कर रहा है.  फिलहाल, कोर्ट के सख्त आदेश के बाद अब अमीषा पटेल को अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा, वरना उनकी गिरफ्तारी की नौबत भी आ सकती है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > मुश्किल में ‘सकीना’: अमीषा पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, क्या गिरफ्तार होंगी एक्ट्रेस?

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 16, 2026 18:26:09 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS