Live
Search
Home > मनोरंजन > Salim Khan Health Update: ‘वेंटीलेटर पर हैं लेकिन…’ सलीम खान के डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट, जानें कैसी है हालत?

Salim Khan Health Update: ‘वेंटीलेटर पर हैं लेकिन…’ सलीम खान के डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट, जानें कैसी है हालत?

सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. मंगलवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं अब उनके डॉक्टर ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 18, 2026 14:33:25 IST

Mobile Ads 1x1

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. डॉक्टर्स ने जानकारी दी है कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है, जिसके कारण उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है. वहीं अब उनके डॉक्टर ने उनकी हालत की जानकारी दी है. डॉक्टर ने उनकी हेल्थ को लेकर कहा है कि सलीम खान को ब्रेन हेमरेज बहुत कम था. सोमवार सुबह DSA प्रोसीजर किया जा चुका है, जो सफल रहा है. सलीम खान की सर्जरी करने की जरूरत नहीं पड़ी है.

इन डॉक्टर्स ने किया इलाज

दरअसल लीलावती अस्पताल में जो डॉक्टर सलीम खान का इलाज कर रहे हैं, उनमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल थे. 

डॉक्टर की तरफ से दिया गया बयान

बता दें कि डॉक्टर की तरफ से बयान दिया गया है, जिसमें बताया गया कि सलीम खान को उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में भर्ती कराने के लिए लेकर आए थे. वे सुबह लगभग 8.30 बजे लीलावती अस्पताल के आईसीयू में डॉ. जलील पारकर के अंडर में भर्ती हुए थे. 

डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी, ‘उन्हें हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ है, जिसके लिए सर्जरी की ज़रूरत नहीं है. पहले डिस्चार्ज पर विचार किया जा रहा था लेकिन अब उनकी रिकवरी और आराम के आधार पर फैसला लिया जाएगा. उन पर DSA प्रोसीजर किया गया था, इसे सर्जरी नहीं माना जाता है. वह अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और ICU में भर्ती हैं. हालांकि वह ठीक हो रहे हैं. डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है. उन्हें कल फैमिली डॉक्टर डॉ. चोपड़ा ने भर्ती कराया था. उनका ब्लड प्रेशर भी ज्यादा था इसलिए सुरक्षा के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. अब वह बेहतर हैं. हालांकि उनकी उम्र के कारण रिकवरी धीमी है. वो अभी भी वेंटिलेटर पर हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि सलीम खान को कल तक वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा.’

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Salim Khan Health Update: ‘वेंटीलेटर पर हैं लेकिन…’ सलीम खान के डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट, जानें कैसी है हालत?

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 18, 2026 14:33:25 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS