Live
Search
Home > मनोरंजन > Salim Khan Health Update: अस्पताल प्रशासन पर भड़के सलमान खान, डॉक्टर्स को दे डाली ये नसीहत

Salim Khan Health Update: अस्पताल प्रशासन पर भड़के सलमान खान, डॉक्टर्स को दे डाली ये नसीहत

सलमान खान के पिता सलीम खान इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स लगातार उनकी हेल्थ का अपडेट दे रहे थे. हालांकि अब सलमान खान ने डॉक्टर्स को ऐसा करने से मना कर दिया है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 20, 2026 18:59:27 IST

Mobile Ads 1x1

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता और दिग्गज फिल्मराइटर सलीम खान पिछले कुछ दिनों से लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें माइन ब्रेन हैमरेज हो गया था. इसके कारण उन्हें 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद डॉक्टर्स लगातार सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट कर रहे हैं. डॉक्टर्स ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि उनकी हालत अब ठीक है. वहीं सलमान खान को डॉक्टर्स का इस तरह मीडिया में बार-बार बयान देना पसंद नहीं आ रहा है. इसके कारण उन्होंने डॉक्टर्स को नसीहत दी है कि वे ऐसा न करें. 

अस्पताल का प्रोसीजर है मीडिया को लूप में रखना

बता दें कि लीलावती अस्पताल में सलीम खान के ट्रीटमेंट की जिम्मेदारी डॉक्टर जलील पारकर हो मिली है. वो समय-समय पर सलीम खान की सेहत से जुड़े अपडेट मीडिया को देते रहते हैं. जानकारी के अनुसार, जब भी लीलावती अस्पताल में किसी सेलिब्रिटी को एडमिट कराया जाता है, तो डॉक्टर मीडिया को लूप में रखकर उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी देते हैं. हालांकि सलमान खान को उनका ये प्रोसीजर पसंद नहीं आया. 

सलमान खान ने दी नसीहत

सलमान खान ने उन्हें ऐसे अपडेट देने के लिए मना कर दिया है. सलमान खान का कहना है कि चाहे कोई सेलिब्रिटी ही क्यों न हो, तो भी उनके परिवार को ही उनके बारे में जानकारी होनी चाहिए. बाहरी दुनिया को इस बारे में कब और क्या बताना है, ये उनके परिवार वाले डिसाइड करेंगे. 

चित्रांगदा सिंह ने दिया था ये अपडेट

इससे पहले एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने बताया था कि उनकी सेहत ठीक है. उन्होंने सलीम खान के स्वास्थ्य जल्द बेहतर होने की कामना की. 

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म

सलमान खान और चिंत्रांगदा सिंह की अपकमिंग फिल्म द बैटल ऑफ गलवान इन दिनों चर्चा में हैं. उनकी ये फिल्म 14-15 अगस्त के आसपास बड़़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को अपूर्वा लखिया द्वारा डायरेक्ट किया गया है. वहीं इसका प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Salim Khan Health Update: अस्पताल प्रशासन पर भड़के सलमान खान, डॉक्टर्स को दे डाली ये नसीहत

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 20, 2026 18:59:27 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS