Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘डॉलर ऊपर हो या नीचे…’ सलमान खान ने नेटिजन्स को दिया करारा जवाब, राजपाल यादव ने जताया आभार

‘डॉलर ऊपर हो या नीचे…’ सलमान खान ने नेटिजन्स को दिया करारा जवाब, राजपाल यादव ने जताया आभार

हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने राजपाल यादव पर टिप्पणी की. इस टिप्पणी पर सलमान खान ने करारा जवाब दिया है. साथ ही राजपाल यादव को एक सलाह भी दी है. उन्होंने राजपाल से कहा कि उनके लिए काम की कमी नहीं है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 7, 2026 16:31:02 IST

Mobile Ads 1x1

Salman Khan on Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं. वहीं हाल ही में वे एक चेक बाउंस मामले में फंस गए थे, जिसके कारण उन पर अभी भी सवाल उठाए जा रहे हैं. हाल ही में स्क्रीन अवार्ड्स 2026 के मंच पर एक पत्रकार ने राजपाल के चेक बाउंस केस पर चुटकी ली. दरअसल पत्रकार ने कहा कि राजपाल जी, डॉलर की कीमत ऊपर हो या नीचे, आपको उतने ही पैसे वापस देने होंगे, जितने आपने उधार लिए थे.

ये सुनकर राजपाल यादव थोड़ी देर चुप हो गए और फिर उन्होंने कहा कि कम से कम आप मेरा पूरा मामला तो सुन लीजिए, मैं तो अपनी बात बताना चाहता हूं. हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स को पत्रकार की ये बात सही नहीं लगी. वहीं इस मामले में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने राजपाल यादव को सपोर्ट किया.

सलमान खान ने किया ये पोस्ट

दरअसल, इसकी वीडियो सामने आने के बाद सलमान खान ने राजपाल यादव का हौसला बढ़ाने के लिए अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजपाल भाई आप बीते 30 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. हम लोग आपको बार-बार फिल्मों में लेना पसंद करते हैं क्योंकि आप अपने काम को बखूबी जानते हैं. आपके आने से फिल्म में खास वैल्यू आ जाती है. इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि डॉलर ऊपर जाए या नीचे क्या फर्क पड़ता है लेकिन आपको कभी काम की कमी नहीं होगी. वो पैसा देना तो आखिर इंडिया में ही है. साथ ही उन्होंने राजपाल यादव को सलाह दी कि वे केवल अपने काम पर ध्यान दें और दिल लगाकर मेहनत करते रहें.

राजपाल यादव ने किया रिएक्ट

सलमान खान की इस पोस्ट पर राजपाल यादव ने रिएक्ट करते हुए उनका आभार जताया. उन्होंने लिखा, ‘भाई मेरे तीस साल के सफर को सराहने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. आप हमेशा एक बड़े भाई की तरह रास्ता दिखाते आए हैं. आपको प्यार और नमस्कार’

MORE NEWS