Maatrubhumi: सलमान खान की बहुचर्चित वॉर-ड्रामा फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. पहले इस फिल्म का टाइटल ‘बैटल ऑफ गलवां’ रखा गया था , लेकिन अब इसका आधिकारिक नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है.
पोस्ट साझा कर दी जानकारी
अभिनेता सलमान खान ने फिल्म का नया पोस्टर साझा किया है. इसमें अभिनेता बेहद खतरनाक अंदाज में दिख रहे हैं. पोस्टर में सलमान खान ने नुकीले तार के बंडल को हाथ से पकड़ा हुआ है और उनके हाथों से खून बहता दिखाई दे रहा है. अभिनेता के चेहरे पर भी खरोंच के निशान दिख रहे हैं. साथ ही एक्टर के पीछे बैकग्राउंड में युद्ध के दौरान सैनिक नजर आ रहे है, जिससे चारों तरफ धूल ही धूल दिक रही है. फिल्म के नए पोस्टर में मूवी का टाइटल लिखा हुआ है, ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’.
May War Rest In Peace #Maatrubhumi@LakhiaApoorva @IChitrangda #HimeshReshammiya #CchintanShah @SKFilmsOfficial @SKF_Music @ShamiraahN pic.twitter.com/8eE4VgNhAK
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 16, 2026
क्या है फिल्म की कहानी?
आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी गलवान घाटी की घटनाओं से प्रेरित है, जहां 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच एक घातक झड़प हुई थी.
कब रिलीज होगी फिल्म?
यह फिल्म पहले 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन आज जारी हुए पोस्टर में रिलीज डेट का कोई जिक्र नहीं किया है. इससे ये अंदेशा लगाया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है.
फिल्म के बारे में
फिल्म ‘मातृभूमि’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है. इसके अलावा फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले निर्मित किया गया है. फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि सलमान खान एकबार फिर सेना की वर्दी मे दिखेंगे.