Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान अपनी सादगी और बेफिक्र अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. उन्हें अक्सर बहुत ही साधारण टी-शर्ट और जींस पहने देखा जाता है लेकिन सलमान खान का इस बार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बिल्कुल अलग वजह से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में फैंस का ध्यान सलमान के जूतों पर गया, जो पहली नजर में फटे-पुराने लग रहे थे. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, नेटिज़न्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने इसे सलमान की सादगी का सबूत बताया, तो कुछ ने इसे उनकी तरफ से सरासर लापरवाही करार दिया. हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जिन जूतों को लोग फटा हुआ समझ रहे थे, उनकी कीमत असल में लाखों में है.
सलमान खान का वायरल लुक
दरअसल हाल ही में, एक इवेंट के दौरान सलमान खान को बेहद कैज़ुअल लुक में देखा गया. उन्होंने काले रंग की चेक वाली शर्ट और जींस पहनी हुई थी और उनकी कलाई पर उनका सिग्नेचर ‘लकी चार्म’ ब्रेसलेट भी नज़र आ रहा था. पैपराज़ी के लिए पोज देते समय सलमान काफी रिलैक्स्ड लग रहे थे लेकिन ठीक उसी पल लोगों का ध्यान उनके जूतों पर चला गया. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उनके जूतों के आगे का चमड़ा उखड़ा हुआ लग रहा है, और एक जूते में तो बड़ा सा छेद भी दिखाई दे रहा है. देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैल गए.
फटे जूते में बाहर निकले सलमान खान – वीडियो हुआ वायरल 🔥 pic.twitter.com/fYejC2iVqe
— कल्कि (@JambudweepSe) April 5, 2026
‘फटे’ जूते की कीमत लाखों में है
जैसे ही सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस छिड़ी कि क्या सलमान खान के जूते सच में फटे हुए हैं, तो उनके पीछे की सच्चाई सामने आ गई. असल में, ये लग्ज़री फैशन ब्रांड Balenciaga के ‘सुपर-डिस्ट्रेस्ड’ स्नीकर्स हैं जिन्हें खास तौर पर ‘Paris Sneaker’ के नाम से जाना जाता है. फैशन की दुनिया में, यह स्टाइल ‘डिस्ट्रेस्ड लुक’ की कैटेगरी में आता है. आपको यह जानकर झटका लग सकता है कि ये देखने में खराब लगने वाले जूते भारतीय रुपयों में लगभग 1,42,962 है.
जिस लग्ज़री ब्रांड की बात हो रही है, उसके अनुसार इन जूतों को जान-बूझकर ऐसा डिज़ाइन किया गया है ताकि वे गंदे, पुराने और पहले से पहने हुए लगें. ये स्नीकर्स एक क्लासिक डिज़ाइन को नए अंदाज़ में पेश करते हैं, जो 20वीं सदी के एथलेटिक लुक और एक सदाबहार कैज़ुअल स्टाइल को दिखाता है.