Defamation Case : मुंबई की अदालत ने सुपरस्टार सलमान खान और उनके परिवार को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने फिल्म ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप को आदेश दिया है कि वे सलमान, उनके पिता सलीम खान और भाइयों (अरबाज और सोहेल) के खिलाफ कोई भी गलत या अपमानजनक बात न बोलें. सलमान खान ने अभिनव के खिलाफ 9 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया है, जिसकी सुनवाई के दौरान जज ने यह फैसला सुनाया है.