23
बॉलीवुड के मशहूर लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत को लेकर चिंताजनक खबरें सामने आ रही है. मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती 90 वर्षीय सलीम खान को एक बार फिर वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया है. उन्हें मंगलवार को ‘ब्रेन हेमरेज’ की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए ‘डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी’ (DSA) जैसे आधुनिक टेस्ट किए है, ताकि मस्तिष्क की नसों की स्थिति का बारीकी से पता लगाया जा सके.
शाहरुख खान सहित कई हस्तियां पहुंचीं अस्पताल
सलीम खान का हालचाल जानने के लिए बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान शनिवार देर शाम अस्पताल पहुंचे. उनके अलावा रणवीर सिंह, फराह खान, आर्यन खान और यूलिया वंतूर भी अस्पताल के बाहर नजर आए. सलमान खान अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच लगातार अस्पताल का दौरा कर रहे हैं और डॉक्टरों के संपर्क में बने हुए है. सोहेल खान और अलविरा अग्निहोत्री जैसे परिवार के सदस्य भी अस्पताल में ही मौजूद है.
परिवार ने मांगी प्राइवेसी
सलीम खान की सेहत को लेकर खान परिवार ने अस्पताल प्रशासन से एक विशेष अनुरोध किया है. परिवार का कहना है कि उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियों को सार्वजनिक न किया जाए. सलमान खान और उनके भाइयों का मानना है कि बीमारी एक निजी मामला है, इसलिए वे खुद सही समय आने पर फैंस के साथ अपडेट साझा करेंगे.
सलीम खान बॉलीवुड के वो दिग्गज लेखक है जिन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर ‘शोले’ और ‘जंजीर’ जैसी यादगार फिल्में दी है. उनकी हालत नाजुक होने की खबर सुनकर देशभर में उनके लाखों प्रशंसक काफी दुखी है. सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्दी ठीक होने के लिए लगातार दुआएं मांग रहे है. हर कोई चाहता है कि हिंदी सिनेमा का यह ‘टाइगर’ जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट आए.