Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार समर सिंह जब भी कोई गाना रिलीज होता है, तो तहलका मचा देता है. यही वजह है कि फैंस उनके गाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. कुछ ही घंटो पहलेसमर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘सेन्टर कहवा पड़ल बा’ (Center Kahawa Padal Ba) रिलीज हुआ है, जो अब पूर् सोशल मीडिया पर बवाल काट रहा है. गाने के वीडियो में हिसना छोटी स्कर्ट-क्रॉप टॉप पहने एक्टर के साथ जबरदस्त रोमांस कर रही है.
समर सिंह के नए गाने ने काटा बवाल
समर सिंह (Samar Singh) का नया भोजपुरी गाना ‘सेन्टर कहवा पड़ल बा’ (Center Kahawa Padal Ba) को एसएस रिकॉर्ड्स भोजपुरी (SS Records Bhojpuri) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है. गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस पारुल यादव और एक्टर गौरव कुशवाहा नजर आते हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही हैं. गाने के म्यूजिक वीडियो में आप देख सकते हैं कि गौरव कुशवाहा को पारुल यादव को पटाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं हसिना भी छोटी स्कर्ट-क्रॉप टॉप पहने अपना सेक्सी जलवा बिखेरती नजर आ रहीं हैं. गाने की कहानी को कॉलेज लाइफ की लव स्टोरी जोड़ा गया है और यह कॉन्सेप्ट दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. पारुल यादव और गौरव कुशवाहा की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री गाने को और मजेदार बना रही हैं.
हसिना ने किया एक्टर के साथ जबरदस्त रोमांस
समर सिंह (Samar Singh) के नए भोजपुरी गाने ‘सेन्टर कहवा पड़ल बा’ (Center Kahawa Padal Ba) के वीडियो में परूल यादव के एक्शन, एक्सप्रेशन और बोल्ड अंदाज़ फैंस को दीवाना बना रहा है. वहीं गौरव कुशवाहा का स्टाइल भी किसी से कम नहीं लग रहा है. गाने के वीडियों में गौरव कुशवाहा पारुल यादव की खूबसूरती और अदा की तारीफें कर रहे होते हैं. दोनों की नोकझोंक और रोमांस म्यूजिक वीडियो को मजेदार और चटपटा बना रहा है. कुछ ही घंटो पहले रिलीज हुए इस गाने पर 3 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, वहीं फैंस कमेंट में गाने की तारीफें कर रहे हैं.
जानें गाने की टीम के बारे में
बता दें कि समर सिंह (Samar Singh) के नए भोजपुरी गाने ‘सेन्टर कहवा पड़ल बा’ (Center Kahawa Padal Ba) के लिरिक्स छोटन मनीषा ने लिखे और म्यूजिक भी उनका है. गाने को डायरेक्ट पैराडाइज प्रोडक्श ने किया है. वहीं गाने की एडिटर का पप्पू वर्मा ने संभाला है. डीआई रोहित सिंह है, गाने का कॉन्सेप्ट समर मोदी का है.