Live
Search
Home > मनोरंजन > मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी संदीपा विर्क, तिहाड़ जेल में बिगड़ी तबियत, बोलीं- ‘मौत की दुआ’

मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी संदीपा विर्क, तिहाड़ जेल में बिगड़ी तबियत, बोलीं- ‘मौत की दुआ’

एक्ट्रेस संदीपा विर्क कुछ महीनों पहले ही तिहाड़ जेल में 4 महीने बिता कर आई हैं. उन्होंने अपने तिहाड़ जेल के एक्सपीरिएंस को लोगों के साथ शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वे वहां रोजाना मौत की दुआ मांगती थीं.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 1, 2026 21:24:59 IST

Mobile Ads 1x1

Sandeepa Virk on Tihar Jail Experience: बॉलीवुड एक्ट्रेस संदीपा विर्क मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी हुई हैं. लगभग 4 महीने तक तिहाड़ जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल गई. हाल ही में उन्होंने अपने जेल के एक्सपीरिएंस को लोगों के साथ शेयर किया है. उन्होंने बताया कि  वे तिहाड़ जेल में इतनी परेशान हो गई थीं कि रोजाना  मौत की दुआ मांगती थीं. उन्होंने सिमरन जोत मक्कर के पोडकास्ट में कहा कि तिहाड़ जेल ऐसी जगह है, जहां पर मैं कभी अपने सबसे बड़े दुश्मन को भी नहीं भेजना चाहूंगी. 

उन्होंने बताया कि जब वे पहली बार जेल गई थीं, तो भगवान से कहा था कि भगवान मैं इसके लायक तो नहीं हूं. जब मैंनें वहां के वॉॉशरूम देखा तो मेरे दिमाग में आया कि लोग कहते हैं कि सब कर्मों की सदा होती है. हो सकता है मैंने पिछले जन्म में कुछ पाप किए हों. मैं भगवान से प्रार्थना करती थी कि मेरी मौत हो जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे के लिए सबसे ज्यादा बुरा समय तब होता है, जब वो जेल में हो और उसके माता-पिता उससे मिलने आते हों. मैंने उन्हें मेरे कारण वहां आने के लिए माफी भी मांगी. उन्होंने कहा कि उनके बुरे वक्त में उनके माता-पिता और भाई बहन उनके साथ खड़े थे क्योंकि वो लोग मेरे बारे में जानते थे. 

जेल में घरेलू राजनीति

उन्होंने बताया कि तिहाड़ जेल में रहना शारीरिक और मानसिक रूप से आपको थका देता है. वहां पर 500 लोगों  के साथ रहना किसी घरेलू राजनीति से कम नहीं था. तिहाड़ जेल में मेरी तबियत खराब हो गई थी. मैं उन दिनों बिना सहारे के खड़ी भी नहीं हो पा रही थी. मैं अगर अब भी उन दिनों को याद करती हूं, तो मुझे लगता है कि ये सब मेरे साथ ही क्यों हुआ? 

कैसा था तिहाड़ जेल का रुटीन?

उन्होंने जेल के अपने रुटीन के बारे में बताते हुए कहा कि वहां जमीन पर सोना पड़ता था और बाथरूम बहुत गंदे होते थे. बैरक के दरवाजे सुबह 6 बजे खुलते थे और 12 बजे बंद हो जाते थे. फिर दोपहर में 3 बजे खुलकर 6 बजे बंद हो जाते थे. वहां का खाना बहुत घटिया था. रोजाना दाल, सब्जी, चावल और 4 रोटी मिलती थी. खाना खाने तक का मन नहीं करता था. उन्होंने पुलिसकर्मियों के रवैये के बारे में बात करते हुए कहा कि वहां पर कुछ पुलिसकर्मी बहुत दयालु हैं, तो कुछ अपना गुस्सा कैदियों पर निकालते थे. 

कब मिली जमानत?

बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 27 दिसंबर 2025 को ये कहते हुए एक्ट्रेस को जमानत दे दी थी कि वो पहले ही 4 महीने जेल में बिता चुकी हैं. वहीं मुख्यारोपी अमित गुप्ता अभी भी फरार है, जिसके कारण मुकदमे की कार्यवाही में जल्दी किसी सबूत के मिलने की संभावना नहीं है.

मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी संदीपा विर्क

जानकारी के अनुसार संदीपा विर्क एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी थीं, जिसमें  ईडी ने उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने अवैध तरीके से पैसे हासिल किए. उन्होंने उसे अपने अकाउंट में जमा कर आगे भेजा. साथ ही उनसे संपत्तियां भी खरीदीं. उन पर लगभग 6 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी संदीपा विर्क, तिहाड़ जेल में बिगड़ी तबियत, बोलीं- ‘मौत की दुआ’

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 1, 2026 21:24:59 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS