Live
Search
Home > मनोरंजन > Bhojpuri Film Collector Sahiba संजना पांडे की फिल्म ‘कलेक्टर साहिबा’ देखें अब यूट्यूब पर बिल्कुल फ्री, जानें कब और कौन से चैनल पर

Bhojpuri Film Collector Sahiba संजना पांडे की फिल्म ‘कलेक्टर साहिबा’ देखें अब यूट्यूब पर बिल्कुल फ्री, जानें कब और कौन से चैनल पर

Collector Sahiba Digital Release: भोजपुरी एक्ट्रेस संजना पांडे की नई फिल्म कलेक्टर साहिबा हाल ही में रिलीज हुई है. फिल्म की कहानी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है वहीं फिल्म के गाने और कलकारों की डायलॉग डिलीवरी भोजपुरी सिनेमा फैंस को मजेदार लग रहे हैं.

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: 2026-02-13 17:22:53

Mobile Ads 1x1

Sanjana Pandey Film Collector Sahiba: भोजपुरी एक्ट्रेस संजना पांडे की नई फिल्म कलेक्टर साहिबा इस समय सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच है. फिल्म में संजना पांडे की अदाकारी लोगों को काफी पसंद आई है, वहीं गाने और कलकारों की डायलॉग डिलीवरी भी भोजपुरी सिनेमा फैंस को मजेदार लग रहे हैं. कलेक्टर साहिबा परिवारिक फिल्म है, जो समाज की सच्चाई और उसकी सोच को दिखाती है. इस वजह से यह फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा में है. अब यह भोजपुरी फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने जा रही है. अगर आप किसी वजह से इस फिल्म को थिएटर में न देखा पाए हो, तो आपके पास इसे इसे घर बैठे देखने का मौका है..

इस यूट्यूब चैनल पर ​रिलीज होगी फिल्म कलेक्टर साहिबा

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि फिल्म किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होने वाली हैं. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि भोजपुरी फिल्म ‘कलेक्टर साहिबा’ का यूट्यूब प्रीमियर 14 फरवरी, शनिवार सुबह 8 बजे होगा, जिसके बाद सभी दर्शक इस फिल्म को B4U भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर बिल्कुल मुफ्त में देख सकेंगे.

क्या है फिल्म कलेक्टर साहिबा की कहानी

फिल्म कलेक्टर साहिबा में कहानी की शुरुआत साहब पांडेय से होती है, जिसकी शादी बचपन में ही संजना से तय कर दी गई होती है. समय बीतने के बाद जब दोनों बड़े होते हैं , तो शादी की बात आती है, तब साहब पांडेय को पता लगता है कि संजना शारीरिक रूप से विकलांग है, जिसके बाद वो शादी से पीछे हट जाता है, इतना ही नहीं संजना और उसके माता-पिता का अपमान भी करता है. इस घटना से संजना का दिल टूट जाता है, लेकिन जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. संजना अपने और अपने माता-पिता के इस अपमान को कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बना लेती है और खूब पढ़ाई करती है, सालों की लगन और मेहनत के बाद संजना कलेक्टर बन जाती है. यहीं से फिल्म की कहानी एक जबरदस्त मोड़ लेती है. फिल्म की कहानी दिल छू जाने वाली हैं, गाने और डायलोग भी जबरदस्त हैं

जानें फिल्म की दमदार स्टारकास्ट और मजबूत टीम

फिल्म ‘कलेक्टर साहिबा’ को IVY एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया गया है इसके प्रड्यूसर रामा प्रसाद है. फिल्म में गौरव झा और संजना पांडेय के साथ विनोद मिश्रा, अमित शुक्ला, प्रकाश जैस अनुभवी कलाकार अहम भूमिलका में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है और फिल्म की कहानी अरबिंद तिवारी ने लिखी है. फिल्म में कॉन्सेप्ट काम संदीप सिंह ने संभाला है

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Bhojpuri Film Collector Sahiba संजना पांडे की फिल्म ‘कलेक्टर साहिबा’ देखें अब यूट्यूब पर बिल्कुल फ्री, जानें कब और कौन से चैनल पर

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: 2026-02-13 17:22:53

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS