Saurabh Shukla Birthday: सौरभ शुक्ला का आज जन्मदिन है. उनका जन्म गोरखपुर में 5 मार्च, 1963 को हुआ था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सौरभ शुक्ला ने अभिनय के अलावा और निर्देशक और स्क्रीनप्ले राइटिंग का भी काम किया है. सत्या, जॉली LLB और “PK” जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग दिखाने वाले सौरभ ‘सत्या’ में काम करने के बाद ‘कल्लू मामा’ के नाम से मशहूर हो गए.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सौरभ शुक्ला का घर संगीत की धूम से भरा रहता था. उनकी मां जोगमाया भारत की पहली महिला तबला वादक और उनके पिता शत्रुघ्न शुक्ला आगरा घराने के एक मशहूर सिंगर थे. जब सौरभ शुक्ला सिर्फ 2 वर्ष के थे. तब वो अपने माता-पिता के साथ गोरखपुर से देश की राजधानी दिल्ली आ गए थे.
थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की
दिल्ली में पले-बढ़े सौरभ ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. उन्हें सबसे पहले शेखर कपूर ने फ़िल्म “बैंडिट क्वीन” में एक फ़िल्मी रोल ऑफ़र किया था. उन्होंने टीवी और थिएटर में काम करना जारी रखा, लेकिन सौरभ को पहचान राम गोपाल वर्मा की सुपरहिट फिल्म ‘सत्या’ से मिली.
Anupama Spoiler 5 March 2026: वसुंधरा करेगी प्रार्थना को उसके बच्चे से अलग, अनुपमा भागेगी गांव! दिमाग घुमा देगा महा-ट्विस्ट
कल्लू मामा के रोल से मिली अलग पहचान
‘सत्या’ फिल्म में कल्लू मामा के किरदार में दर्शकों ने सौरभ शुक्ला को इतना पसंद किया कि इसी नाम से मशहूर हो गए. नाम तो मिला लेकिन काम के मामले में सौरभ को ‘सत्या’ की सफलता का कोई खास फायदा नहीं मिला. काफी मुश्किल भरा समय भी काटा, लेकिन इन्हें जब ‘जॉली एलएलबी’ में काम मिला तो कई अच्छी फिल्में इनकी झोली में आ गिरी.
सौरभ शुक्ला का फिल्मी करियर
सौरभ शुक्ला ने 1984 में थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और 1991 में NSD रेपर्टरी कंपनी का हिस्सा बन गए. उन्होंने 1994 में शेखर कपूर की ‘बैंडिट क्वीन’ से अपना फ़िल्मी डेब्यू किया, लेकिन उन्हें बड़ा ब्रेकथ्रू तब मिला जब उन्होंने ‘सत्या’ में पॉपुलर किरदार कल्लू मामा को को-राइट किया और निभाया. नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर जो अपनी वर्सेटिलिटी के लिए जाने जाते हैं, शुक्ला ने ‘बर्फी!’, ‘जॉली LLB’ और ‘रेड’ जैसी फ़िल्मों में यादगार परफॉर्मेंस दी हैं. इतने सालों में उन्होंने खुद को इंडियन सिनेमा के सबसे जाने-माने एक्टर, स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर में से एक के तौर पर स्थापित किया है.