37
हॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह उनका कोई नया गाना या फिल्म नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है जिसमें वह अपने पति और म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लांको के पैर के अंगूठे को चूमती नजर आ रही है. इस घटना ने इंटरनेट पर एक नई बहस और ‘मीम फेस्ट’ को जन्म दे दिया है.
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
यह पूरा मामला बेनी ब्लांको के नए पॉडकास्ट ‘Friends Keep Secrets’ के हालिया एपिसोड का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सेलेना जमीन पर बैठी है, जबकि बेनी सोफे पर आराम कर रहे है. बातचीत के दौरान सेलेना अचानक झुककर बेनी के अंगूठे पर किस करती है. जब बेनी ने मजाक में पूछा, ‘क्या तुम्हें यह पसंद आया?’ , तो सेलेना ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘इसे बड़ा मुद्दा मत बनाओ’.
‘डर्टी फीट’ (गंदे पैर) का पूरा विवाद
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने बेनी ब्लांको के ‘पर्सनल हाइजीन’ पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. दरअसल, पिछले हफ्ते पॉडकास्ट के पहले एपिसोड में बेनी के पैरों के तलवे काफी गंदे नजर आए थे, जिसके बाद नेटिजन्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया था. कई यूजर्स ने इस हरकत को ‘घिनौना’ बताया और लिखा कि सेलेना को बेनी से अलग हो जाना चाहिए. विवाद बढ़ता देख बेनी ने ‘जिमी किमेल लाइव’ शो पर मोजा उतारकर अपने साफ पैर दिखाए और स्पष्ट किया कि पॉडकास्ट की शूटिंग के दिन फर्श गंदा था, जिस वजह से उनके पैर वैसे दिख रहे थे.
सेलेना गोमेज का करारा जवाब
आलोचनाओं के बावजूद सेलेना गोमेज अपने पति के प्रति अटूट प्यार जाहिर कर रही है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने बेनी के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा, मैं हर दिन तुम्हारे प्यार में और भी ज्यादा गिरती जा रही हूं. सेलेना ने यह कदम जानबूझकर ट्रोलर्स को यह दिखाने के लिए उठाया कि उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता.
फैंस के बीच छिड़ी जंग
सोशल मीडिया अब दो गुटों में बंट गया है. जहां एक तरफ लोग इसे ‘पब्लिक ह्यूमिलिएशन’ या ‘अनहाइजीनिक’ बता रहे है, वहीं दूसरी तरफ सेलेना के वफादार फैंस इसे एक खुशहाल शादीशुदा जोड़े की मस्ती और बेबाक प्यार का नाम दे रहे है.