20
बॉलीवुड में सलमान खान को ‘गॉडफादर’ माना जाता है और कहा जाता है कि उनके ऑफर को कोई मना नहीं करता. लेकिन एक्ट्रेस डेज़ी शाह ने एक समय पर सलमान खान के ऑफर को ठुकरा कर सबको चौंका दिया था. हाल ही में एक इंटरव्यू में डेज़ी ने अपने करियर के शुरुआती संघर्ष और सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है.
बैकस्टेज से बड़े पर्दे तक का सफर
अभिनय में आने से पहले डेज़ी शाह मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की असिस्टेंट थी. उस दौरान वे प्रतिदिन लगभग 5,000 रुपये कमाती थी. अपनी मेहनत और डांस के हुनर के कारण वे जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने लगी.
क्यों ठुकराया था ‘बॉडीगार्ड’ का ऑफर?
सलमान खान ने पहली बार डेज़ी को साल 2011 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में एक रोल ऑफर किया था (जो बाद में हेज़ल कीच ने निभाया). लेकिन डेज़ी ने इसे विनम्रता से मना कर दिया. डेज़ी का मानना था कि वह एक ऐसा किरदार चाहती थी जो उनके टैलेंट और डांसिंग स्किल्स के साथ न्याय करे. उन्होंने कहा, मुझे लगा था कि अब मेरा पत्ता कट गया क्योंकि सलमान को कोई ‘ना’ नहीं कहता, लेकिन मैंने हिम्मत की.
1.5 साल बाद मिली ‘जय हो’
डेज़ी की ईमानदारी रंग लाई. करीब डेढ़ साल बाद सलमान खान ने उन्हें फिर से फोन किया और फिल्म ‘जय हो’ (Jai Ho) के लिए ऑडिशन देने को कहा. डेज़ी ने ऑडिशन क्लियर किया और वे फिल्म में लीड हीरोइन चुनी गई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 195 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी.
आने वाले प्रोजेक्ट्स
डेज़ी शाह को आखिरी बार वेब सीरीज ‘रेड रूम’ में देखा गया था. अब वे जल्द ही पलाश मुच्छल की एक थ्रिलर फिल्म में श्रेयस तलपड़े के साथ नजर आएंगी.