India News (इंडिया न्यूज़), Sheetal Thakur Baby Shower: साल 2023 खत्म होने को है, लेकिन ये साल जाते-जाते कई सेलेब्स को खास खुशियां देकर जा रहा है। इस साल कई टीवी और फिल्म स्टार्स पेरेंट्स बने हैं, तो वहीं कुछ बनने वाली हैं। अब इस लिस्ट में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) का भी नाम शामिल हो चुका है। विक्रांत मैसी की वाइफ और एक्ट्रेस शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) इन दिनों अपने प्रेगेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। मंगलवार, 12 दिसंबर को इस कपल ने बेबी शावर पार्टी ऑर्गेनाइज की, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं है।

शीतल ठाकुर ने बेबी शावर की तस्वीरें की शेयर

आपको बता दें कि शीतल ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर बेबी शावर की फोटोज शेयर की है। इस दौरान शीतल ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। अपने लुक को स्टेटमेंट गोल्ड इयररिंग्स से पूरा किया। शीतल के बेबी शावर केक भी झलक भी देखने को मिली, जो जंगल-थीम से प्रेरित है। एक अन्य फोटो में शीतल अपने एक दोस्त के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई और कैप्शन में लिखा, जिंदगी बहुत ज्यादा प्यारी होने वाली है। मेरा बेबी शावर #hatchingsoon

जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं विक्रांत और शीतल

विक्रांत मैसी और शीतला ठाकुर अपने पहला बच्चा को लेकर काफी एक्साइडेट हैं। इस कपल ने साल 2022 के फरवरी में शादी रचाई थी। दोनों की शादी को एक साल से ज्यादा का समय हो गया है और दोनों के पेरेंट्स बनने जा रहें हैं।

कपल की लव-स्टोरी

बता दें, इस कपल ने शादी करने से पहले करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों साल 2015 से डेट कर रहे थे। वहीं साल 2019 में दोनों ने सगाई की थी। दोनों की मुलाकात एएलटी बालाजी के वेब शो ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के सेट पर हुई थी।

विक्रांत की आने वाली फिल्में

विक्रांत के वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में मेड इन हेवन, गैसलाइट और मुंबईकर में नजर आए थे। अब जल्द ही यार जिगरी, सेक्टर 36 और फिर आई हसीं दिलरुबा में नजर आएंगे। तो वहीं शीतल ने शादी के बाद से फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली है।

 

Read Also: