45
दिग्गज अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपनी बेटी जूही की शादी के खास पलों को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शादी की रस्मों, मस्ती और भावुक पलों की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए है. इन तस्वीरों में पूरा परिवार जश्न के माहौल में डूबा नजर आ रहा है और फैंस अपनी चहेती ‘माता सीता’ की बेटी को जीवन की नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयां दे रहे है.
दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखीं जूही
शादी के मुख्य समारोह में जूही एक बेहद खूबसूरत और भारी कढ़ाई वाले गोल्डन लहंगे में नजर आई. उन्होंने अपने लुक को ट्रेडिशनल ज्वेलरी जैसे मांग टीका, चोकर नेकलेस और चूड़ियों के साथ पूरा किया था. दीपिका ने अपनी बेटी की एक सोलो फोटो शेयर करते हुए उसे ‘सबसे सुंदर दुल्हन’ (The prettiest bride) बताया. वरमाला के दौरान जूही और उनके दूल्हे के चेहरे पर खिली मुस्कान ने सबका दिल जीत लिया, जहां मेहमान उन पर फूलों की बारिश करते दिखे.
प्री-वेडिंग और पारंपरिक रस्में
शादी से पहले जूही ने अपनी प्री-वेडिंग रस्मों की झलकियां भी साझा की थी. एक तस्वीर में वे पारंपरिक लाल साड़ी पहने, गले में फूलों की माला और हाथ में नारियल लिए पूजा करती दिखीं. परिवार के सभी सदस्यों को एक कलश पर हाथ रखकर विधि-विधान से पूजा करते देखा गया. ये तस्वीरें दर्शाती है कि दीपिका चिखलिया का परिवार आधुनिकता के साथ-साथ अपनी जड़ों और परंपराओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है.
दीपिका चिखलिया का एलिगेंट लुक
अपनी बेटी की शादी के इस बड़े दिन पर दीपिका चिखलिया खुद भी बेहद ग्रेसफुल नजर आई. उन्होंने सुनहरे रंग की साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने मरून रंग के मखमल (Velvet) शॉल और पारंपरिक आभूषणों के साथ पेयर किया था. उनकी सादगी और शालीनता ने एक बार फिर फैंस को रामायण के उन दिनों की याद दिला दी जब वे घर-घर में सीता के रूप में पूजी जाती थी.