Live
Search
Home > मनोरंजन > भोजपुरी > हसीना की बाहों में झूमे समर सिंह…किया जमकर रोमांस, नए भोजपुरी गाने ‘बदल गईल गोरकी’ के म्यूजिक वीडियो उड़ाया गर्दा

हसीना की बाहों में झूमे समर सिंह…किया जमकर रोमांस, नए भोजपुरी गाने ‘बदल गईल गोरकी’ के म्यूजिक वीडियो उड़ाया गर्दा

Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह होली के मौके को खास बनाने के लिए लगातार एक के बाद एक नए भोजपुरी होली सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं. हाल ही में समर सिंह का नया भोजपुरी सॉन्ग 'बदल गईल गोरकी' रिलीज हुआ है, गाने का बोल्डी और सेक्सी वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: 2026-02-25 12:41:36

Mobile Ads 1x1

Samar Singh new Bhojpuri Song: होली से पहले ही समर सिंह ने अपने नए गानों से पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री हिला दी है.एक के बाद एक उनके होली स्पेशल सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं. हाल ही में फिर समर सिंह का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘बदल गईल गोरकी’ रिलीज हुआ है, जिसमें वो भोजपुरी हसीना की बाहों में झूम रहे हैं, गाने के सेक्सी वीडियों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, समर सिंह का नया गाना अब आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रहा हैं. 

समर सिंह के नए भोजपुरी सॉन्ग ने मचाई तबाही

समर सिंह के नए भोजपुरी सॉन्ग ‘बदल गईल गोरकी’ को देसी रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने के वीडियो में होली का माहौल नजर आ रहा है. वहीं समर सिंह पल्लवी सिंह की जोड़ी तहलका मचा रही है. म्यूजिक वीडियो में समर सिंह, पल्लवी सिंह की बाहों में झूमते दिख रहे है और उनके साथ रोमांस कर रहे हैं. होली के मौके पर उनका रोमांटिक अंदाज़ गाने को बेहद बोल्ड और सेक्सी बना रहा है. पल्लवी सिंह रंग-बिरंगे आउटफिट में दिख रही.

पल्लवी सिंह के सेक्सी ठुमकों पर फिदा हुआ यूपी बिहार

अपने नए भोजपुरी सॉन्ग ‘बदल गईल गोरकी’ में समर सिंह अपनी ऑन-स्क्रीन प्रेमिका पल्लवी सिंह को होली खेलने के लिए बुलाते हैं, वहीं उनके साथ उनके दोस्त भी होते है, जो हंसते हुए कहते हैं, ‘का हो भइया, होली बेकार कर दिहली, ई तो पलट गईल. इस पर पल्लवी अपने चुलबुले और सेक्सी अंदाज में कहती हैं, कि मैं तुम्हारे साथ होली नहीं खेलूंगी क्योंकि तुम मेरा हाथ पकड़ लेते हो. फिर समर सिंह मुस्कुराते हुए गाते हैं कि “होलिया में हाथ से निकल गइल गोरकी, रंग डालवइये के बदल गइल गोरकी.”  गाने के बोले बेहद जबरदस्त है और म्यूजिक दिल छू जाने वाला है. कुछ ही घंटों पहले रिलीज हुए समर सिंह के इस गाने पर लोग भर-भरकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं. फैंस जमकर समर सिंह की तारीफ कर रहे हैं.

शिल्पी राज की अवाज का चला जादू

बता दें कि समर सिंह के इस नए भोजपुरी सॉन्ग ‘बदल गईल गोरकी’ को शिल्पी राज ने भी अपनी अवाजा दी है, जिसकी वजह से गाना लोगों को और भी ज्यादा पसंद आ रहा है.  गाने के लिरिक्स विमलेश उपाध्या ने लिखे हैं और म्यूजिक  डिपी यादव का है. वहीं गाने को कॉन्सेप्ट समर मोदी ने दिया है और इसके डायरेक्टर पप्पू वर्मा है. डीओपी का काम मनोज विश्वकर्मा और सजन ने संभाला है. गाने को कोरियोग्राफर घयाल और अमन ने किया है. एडिटर पप्पू वर्मा, मुर्ली और रवि हैं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > भोजपुरी > हसीना की बाहों में झूमे समर सिंह…किया जमकर रोमांस, नए भोजपुरी गाने ‘बदल गईल गोरकी’ के म्यूजिक वीडियो उड़ाया गर्दा

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: 2026-02-25 12:41:36

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS