भगवान शिव से प्रेरित अनोखा अंदाज
भारत के लिए ऑरा का खास लगाव
ऑरा का भारत से रिश्ता काफी पुराना और गहरा है. वे मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा रह चुके है, जहां उन्होंने अपनी मासूमियत और देसी गानों पर डांस से सबका दिल जीत लिया था. ऑरा अक्सर कहते है कि उन्हें भारतीय संगीत, खासकर ए.आर. रहमान और प्रीतम का काम बहुत पसंद है. ‘शिव शिवम’ गाने के जरिए उन्होंने भारतीय बाजार और यहां के फैंस के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया है.