16
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी और व्यवहार को लेकर चर्चा में है. हाल ही में एक टीवी शो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे शो में शामिल एक महिला के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करते नजर आ रहे है. शोएब की इस कोशिश पर महिला ने उन्हें ऐसा करारा जवाब दिया कि पूर्व क्रिकेटर की बोलती बंद हो गई और वे केवल हंसते रह गए.
लाइव शो में फ्लर्टिंग की कोशिश और रोमांटिक अंदाज
वीडियो में देखा जा सकता है कि शोएब मलिक और उस महिला के बीच किसी बात को लेकर चर्चा हो रही थी. बातचीत के दौरान शोएब ने रोमांटिक अंदाज में कहा, आप मुझे पहली दफा मिली है, इसलिए आपको पता नहीं चलेगा कि मैं कब सीरियस हूं और कब नाराज. शोएब का यह अंदाज साफ तौर पर फ्लर्टिंग की ओर इशारा कर रहा था, लेकिन सामने बैठी महिला ने स्थिति को बड़ी चतुराई और बेबाकी से संभाल लिया.
महिला का ‘सवेज’ रिप्लाई और शोएब की बोलती बंद
महिला ने शोएब की बात काटते हुए तुरंत पलटवार किया और कहा, पता करके करना भी क्या है? आप भी मैरिड (शादीशुदा) है और हम भी मैरिड है, तो इस बात का पॉइंट क्या है? महिला के इस ‘सवेज’ रिप्लाई ने शोएब मलिक को निरुत्तर कर दिया. इस जवाब के बाद शोएब के पास हंसने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा. सोशल मीडिया पर लोग इस महिला की बहादुरी और हाजिरजवाबी की जमकर तारीफ कर रहे है.
लव लाइफ को लेकर पुराना विवाद और सोशल मीडिया ट्रोलिंग
यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि शोएब मलिक की लव लाइफ हमेशा से विवादों और सुर्खियों में रही है. भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक और फिर पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से तीसरी शादी करने के बाद, शोएब को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. अब इस ताजा वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स एक बार फिर उन पर तंज कस रहे है और कह रहे है कि वे अपनी आदतों से मजबूर है.