Live
Search
Home > मनोरंजन > ‘कहानियां एक देश की नहीं होतीं’, बर्लिनले 2026 में श्वेता त्रिपाठी ने किया डेब्यू, बताया क्या है भविष्य का प्लान?

‘कहानियां एक देश की नहीं होतीं’, बर्लिनले 2026 में श्वेता त्रिपाठी ने किया डेब्यू, बताया क्या है भविष्य का प्लान?

एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने साल 2026 में बर्लिनले में अपना डेब्यू कर लिया है. इसके बाद वे हैंस जिमर के लाइव कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए एम्स्टर्डम जाएंगी. उन्होंने बर्लिनले को त्योहार बताया.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 22, 2026 17:14:41 IST

Mobile Ads 1x1

Shweta Tripathi Berlinale 2026 Debut: एक्टर और प्रोड्यूसर श्वेता त्रिपाठी पहली बार बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी सिनेमाई यात्रा में एक नया मील का पत्थर हासिल किया. इंडिपेंडेंट और कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों से अपने जुड़ाव के लिए जानी जाने वाली श्वेता ने अपने बर्लिनले के अनुभव को ‘सिनेमा के स्टूडेंट के रूप में बताया. ये स्क्रीनिंग, चर्चाओं और क्रॉस-कल्चरल एक्सचेंज में खुद को डुबो देती हैं. बता दें कि श्वेता त्रिपाठी ने फिल्म मसान से अपना फिल्मी करियर शुरू किया. इस फिल्म में वे एक्टर विकी कौशल के साथ नजर आई थीं. इस फिल्म को नीरज घायवान ने डायरेक्ट किया था. 

इस फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पेश किया गया था. फिल्म का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ. इसके अलावा इसने FIPRESCI प्राइज सहित दो और अवॉर्ड जीते. एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने उस दौर को याद करते हुए कहा कि लॉस एंजिल्स के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में हरामखोर के लिए भाग लेने के बाद यूनाइटेड स्टेट्स में एक रोड ट्रिप के दौरान उन्हें खबर मिली थी कि फिल्म मसान को कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल किया गया है. वहां पर उन्होंने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था.

खूबसूरत पलों पर क्या बोलीं श्वेता

उन्होंने अपने उन खूबसूरत पलों को शेयर करते हुए कहा कि उस पल ने सिनेमा को देखने का मेरा नजरिया बदल दिया. यह सिर्फ रिलीज या बॉक्स ऑफिस के बारे में नहीं था. ये एक ऐसा सफर था जिससे पता चला कि फिल्म कहानियों का सफर है. इस तरह के फिल्म फेस्टिवल में आसपास के लोगों और दूसरों से बातचीत शुरू होती है. वहीं अलग-अलग  कल्चर एक साथ मिलते हैं. 

पैनल डिस्कशन में शामिल हुईं श्वेता

बता दें कि बर्लिनले 2026 में श्वेता ने पैनल डिस्कशन में हिस्सा लिया. कई इंटरनेशनल फिल्में देखीं और चार्ली चैपलिन की एक क्लासिक फिल्म की लाइव आर्केस्ट्रा स्क्रीनिंग में भी शामिल हुईं. उन्होंने राइटर जैक थॉर्न समेत ग्लोबल क्रिएटिव्स से भी बातचीत की. उन्होंने आगे बताया कि मेरे लिए फेस्टिवल वो जगहें हैं जहां सिनेमा अलग तरह से सांस लेता है. आपको याद दिलाया जाता है कि कहानियां किसी एक देश की नहीं होतीं, वे सबकी होती हैं.” अब एक्टिंग से आगे बढ़कर प्रोडक्शन में अपनी भूमिका बढ़ाते हुए श्वेता ने अपने भविष्य के प्रोजेक्ट्स को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ले जाने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा कि उनका फोकस ऐसी कहानी कहने पर है जो सीमाओं के पार जाती है. उन्होंने आखिर में कहा कि उन्हें फिल्म फेस्टिवल पसंद हैं. मुझे बातचीत, जिज्ञासा, कहानी कहने का जश्न पसंद है. यह तो बस शुरुआत है.

बर्लिनले के बाद एम्स्टर्डम जाएंगी श्वेता

बर्लिनले विजिट के बाद श्वेता हैंस जिमर के लाइव कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए एम्स्टर्डम जाएंगी. वे इसे सिनेमा, म्यूजिक और क्रिएटिव एक्सचेंज से बनी अपनी यात्रा बताती हैं. कान्स से बर्लिन तक और अब अपनी खुद की फेस्टिवल-बाउंड फिल्में बनाने की ओर सिनेमा के साथ श्वेता त्रिपाठी का इंटरनेशनल जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है. उनका मानना है कि वे अपनी ऐसी फिल्में लेकर पर्दे पर आएंगी, जो लोगों के जुड़ाव के साथ ही इंटरनेशनल लेवल पर भी लोगों को पसंद आएं. वे अपनी फिल्मों को कान्स जैसे तमाम फिल्म फेस्टिवल में पेश करना चाहती हैं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > ‘कहानियां एक देश की नहीं होतीं’, बर्लिनले 2026 में श्वेता त्रिपाठी ने किया डेब्यू, बताया क्या है भविष्य का प्लान?

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 22, 2026 17:14:41 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS