Live
Search
Home > मनोरंजन > ‘मेरे पास सिर्फ 100 रुपये बचे हैं’, रॉयल्टी विवाद पर सड़क पर उतरे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता

‘मेरे पास सिर्फ 100 रुपये बचे हैं’, रॉयल्टी विवाद पर सड़क पर उतरे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता

Sidhu Moosewala: मशहूर दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने बुधवार को मानसा जिले के पुलिस चीफ के ऑफिस में धरना दिया. उनका आरोप है कि उनके बेटे के गानों के मार्केटिंग राइट्स रखने वाली कंपनी ने रॉयल्टी पेमेंट शेयर नहीं की है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 13, 2026 19:08:37 IST

Mobile Ads 1x1

Sidhu Moosewala Parents On Protest: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का कहना है कि जिन लोगों के पास उनके बेटे के गानों के मार्केटिंग अधिकार हैं, उन्होंने पिछले एक साल से रॉयल्टी और पैसों का हिसाब नहीं दिया है. इसके साथ ही उनका आरोप है कि कंपनी ने न तो सही तरह से ऑडिट की जानकारी साझा की और न ही कमाई का भुगतान किया. इसी वजह से दोनों धरने पर बैठे हैं. 

क्या है पूरा मामला?

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला के पिता की जो शिकायत है. उसे अभी एफआईआर में परिवर्तित नहीं किया गया है, उसमें वित्तीय विवाद को लेकर तीन डिजिटल मार्केटिंग प्रमोटरों का नाम शामिल है. बलकौर सिंह ने कहा कि दिवंगत लेखक-रैपर के गानों के मार्केटिंग अधिकार रखने वाली कंपनी एक साल से अधिक समय से वित्तीय ऑडिट और रॉयल्टी भुगतान साझा करने में विफल रही है. 

क्या बोले सिंगर के पिता?

मीडिया से बात करते हुए दिवंगत सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने कहा, ‘हमें अपने बेटे की मेहनत से होने वाली आमदनी से वंचित किया जा रहा है. 8 जून, 2025 को मैंने बंटी बैंस, गुरप्रीत सिंह भासिन और शब्बीर मोमिन के खिलाफ डीजीपी को शिकायत सौंपी थी. इसे जांच के लिए मानसा एसएसपी को भेजा गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.’

मेरे पास सिर्फ 100 रुपये हैं

आगे बात करते हुए सिंगर के माता-पिता ने गबन की गई सही रकम बताने से इनकार किया. बलकौर सिंह ने कहा, ‘यह मेरे खाते का विवरण है जिसे साझा करना मुझे ठीक नहीं लगता. लेकिन अगर यह सिर्फ दस रुपये भी हैं, तो भी हमें अपने दिवंगत बेटे की मेहनत का पैसा पाने का हक है.’ साथ ही उन्होंने बताया, ‘मेरे खाते में कुछ भी नहीं है। मेरे पास सिर्फ 100 रुपये हैं.

पुलिस पर लगाया आरोप

बलकौर सिंह ने कहा कि उन्होंने पुलिस को चार्टर्ड अकाउंटेंट और कानूनी विशेषज्ञों द्वारा सत्यापित सबूत मुहैया कराए हैं. आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘पुलिस पक्षपातपूर्ण है और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के दबाव में काम कर रही है.’

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > ‘मेरे पास सिर्फ 100 रुपये बचे हैं’, रॉयल्टी विवाद पर सड़क पर उतरे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 13, 2026 19:08:37 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS