Live
Search
Home > मनोरंजन > Sooraj Barjatya Birthday: सलमान खान को ‘प्रेम’ बनाने वाले सूरज बड़जात्या की कहानी, भाईजान से कैसे हुई पहली बार मुलाकात?

Sooraj Barjatya Birthday: सलमान खान को ‘प्रेम’ बनाने वाले सूरज बड़जात्या की कहानी, भाईजान से कैसे हुई पहली बार मुलाकात?

Sooraj Barjatya Birthday: सलमान खान को बॉलीवुड का प्रेम बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या का आज जन्मदिन है. जिनकी फिल्मों में बेहतरीन फैमिली ड्रामा और प्यार का ऐसा मिलन होता है. जिसे देखते ही दर्शक पागल हो जाते हैं.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 22, 2026 12:14:38 IST

Mobile Ads 1x1

सूरज बड़जात्या जन्मदिन: प्रेम के किरदार से पूरी दुनिया को रूबरू कराने वाले मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या का आज जन्मदिन है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनका जन्म 22 फरवरी, 1964 को बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था. वो आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में आइए आज उनसे जुड़े किस्सों के बारे में जानते हैं. जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा. सूरज बड़जात्या का नाम ऐसे डायरेक्टर में सुमार हैं. जिन्होंने अपने दर्शकों को प्यार और एक बेहतरीन फैमिली ड्रामा वाली ढेर सारी फिल्में दी. जब-जब बॉलीवुड में रोमांस की बात आती है तो लोगों के जेहन में सबसे पहले शाहरूख खान का नाम सामने आता है.

लेकिन सूरज बड़जात्या की फिल्मों में सलमान खान का प्रेम का रोल हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा रोमांटिक किरदारों में से एक है. ‘मैंने प्यार किया’ से लेकर ‘हम आपके हैं कौन..!’ तक सलमान का ‘प्रेम’ 90 के दशक का आइडियल लवर बॉय बन गया.

सलमान से सूरज बड़जात्या की कैसे हुई मुलाकात?

हाल ही में फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने पुरानी यादें ताजा की और सलमान खान के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया. अपनी पहली बातचीत को याद करते हुए बड़जात्या ने बताया कि मैं उनसे ‘मैंने प्यार किया’ के लिए मिला था, क्योंकि किसी ने मुझे बताया था कि सलीम साहब का बेटा सलमान है. हालांकि, मुझे बाद में पता चला कि वह पहले से ही एक फिल्म कर रहे थे. लेकिन मैं अपने लीड रोल के साथ कहीं आगे नहीं बढ़ रहा था, इसलिए मैंने उनसे कॉन्टैक्ट किया और पहली मीटिंग हमारे राजश्री ऑफिस में हुई.

‘एल्विश के शो में अश्लील कंटेंट!’ पार्टनर को कैमरे पर नहलाया, फैंस ने लगाई क्लास

सलमान के बारे में कैसा था बड़जात्या का इंप्रेशन

सूरज बड़जात्या ने माना कि सलमान के बारे में उनका पहला इंप्रेशन वैसा नहीं था जैसा उन्होंने सोचा था. जब मैंने उन्हें पर्सनली देखा, तो मुझे लगा कि वह बहुत छोटे कद के हैं. उस समय उनकी तस्वीरें बहुत अच्छी थीं. मैंने बस नरेट करना शुरू किया, उन्होंने सुना और मुझे लगता है कि जब तक हम कबूतर सीक्वेंस (मैंने प्यार किया) तक पहुंचे, हम दोनों को पता चल गया था कि हमें वह मिल गया है जो हम चाहते थे.

सूरज बड़जात्या की फिल्में

सूरज बड़जात्या की अधिकतर फिल्में पारिवारिक ताने-बाने के इर्द गिर्द बनाई जाती है. जिसमें फैमिली ड्रामे और लव स्टोरी को इस तरह दिखाया जाता है कि दर्शक दिवाने हो जाते हैं. सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी फिल्मों में ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘विवाह’, ‘ऊंचाई’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘मैं प्रेम की दिवानी हूं’ जैसी फिल्में हैं.

Tanya Mittal Wedding Rumor: कौन है तान्या मित्तल का दूल्हा? ब्राइडल लुक में वायरल हुआ वीडियो, कैप्शन में लिखा- ‘तैयारियां शुरू’!

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Sooraj Barjatya Birthday: सलमान खान को ‘प्रेम’ बनाने वाले सूरज बड़जात्या की कहानी, भाईजान से कैसे हुई पहली बार मुलाकात?

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 22, 2026 12:14:38 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS