Mithun Chakraborty and Sridevi Love Story: बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही लव, अफेयर, ब्रेकअप, शादी और तलाक की खबरों के कारण भी सुर्खियों में रहता है. यहां कब किसी को किसी से प्यार हो जाए और फिर कब वे अलग हो जाएं, इसके बारे में कहना काफी मुश्किल है. ऐसी ही एक लव स्टोरी साल 1984 में शुरू हुई, जो काफी सुर्खियों में रही. ये लव स्टोरी थी मिथुन चक्रवर्ती और एक्ट्रेस श्रीदेवी की. एक समय था जब मिथुन चक्रवर्ती और बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी के प्यार के किस्से पूरे बी-टाउन में मशहूर थे.
मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी ने की कोर्ट-मैरिज
बता दें कि दोनों की मुलाकात साल 1984 में फिल्म जाग उठा इंसान के सेट पर हुई थी. इसी दौरान दोनो की नजदीकियां बढ़ीं. इसके बाद साल 1985 में दोनों ने गुपचुप तरीके से कोर्ट जाकर शादी कर ली. हैरानी की बात ये है कि एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पहले से ही शादीशुदा थे. मिथुन के दोबारा शादी करने के कारण उनकी पहली पत्नी योगिता बाली को बहुत बड़ा सदमा पहुंचा था. वहीं उन्होंने अपनी पहली पत्नी को छोड़ने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण दोनों में नाराजगी बढ़ने लगी.
तीन सालों बाद टूट गया रिश्ता
जानकारी के अनुसार, कपल का रिश्ता तीन सालों तक चला और साल 1988 में दोनों अलग हो गए थे. दोनों का रिश्ता अब तक मिस्ट्री बना हुआ है. दोनों ने कभी खुलकर इस विषय पर बात नहीं की. श्रीदेवी ने इस शादी के टूट जाने के आठ सालों बाद अनिल कपूर के बड़े भाई और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी कर ली.
बोनी कपूर को बांधी थी राखी
कहा जाता है कि एक समय बाद मिथुन और श्रीदेवी के बीच नाराजगी बढ़ने लगी थी. मिथुन को भरोसा दिलाने और रिश्ता बचाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी. इस कदम के बाद भी दोनों के रिश्ते में दरार आ गई. वहीं श्रीदेवी बोनी कपूर की पहली पत्नी को बड़ी बहन की तरह मानती थीं.
बोनी की पहली पत्नी को लगा झटका
मिथुन के साथ रिश्ता टूटने के बाद उनका बोनी कपूर के घर आना-जाना बढ़ गया. इसी दौरान बोनी कपूर से उनकी नजदीकियां भी बढ़ने लगीं. बाद में उन्होंने बोनी कपूर से शादी कर ली. बड़ी बात ये है कि बोनी कपूर भी पहले से शादीशुदा थे. उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर भी थे. इस शादी के कारण बोनी की पहली पत्नी को सदमा लगा था.