Live
Search
Home > मनोरंजन > सुबेदार की रिलीज डेट आई सामने, 69 साल की उम्र में अपराध-भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे अनिल कपूर

सुबेदार की रिलीज डेट आई सामने, 69 साल की उम्र में अपराध-भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे अनिल कपूर

एक्टर अनिल कपूर की फिल्म सुबेदार की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है. सूबेदार की एक झलक भी रिलीज की गई है. फिल्म के टीजर में अनिल कपूर एक्शन अवतार में नजर आएंगे.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 11, 2026 19:31:58 IST

Mobile Ads 1x1

Subedar Release Date: प्राइम वीडियो ने अनिल कपूर की अपकमिंग एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सूबेदार’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की घोषणा कर दी है. इसके मुताबिक ये फिल्म 5 मार्च को रिलीज होने वाली है. ये फिल्म सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट की है. विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने साथ मिलकर सुबेदार को प्रोड्यूस किया है. इसकी कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है. टीजर देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ओपनिंग इमेज फिल्म्स प्रोडक्शन ने अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के साथ मिलकर बनाई गई फिल्म बेहद दमदार और एक्शन से भरपूर ड्रामा फिल्म होने वाली है.

कई देशों में रिलीज  होगी फिल्म

इस फिल्म में अनिल कपूर और राधिका मदान मुख्य किरदार में नजर आएंगी. उनके साथ सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैजल मलिक और आदित्य रावल अहम किरदार निभाने वाले हैं. ये फिल्म भारत के साथ ही दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा. 

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में एक रिटायर्ड फौजी, सूबेदार अर्जुन मौर्या की जिंदगी के बारे में दिखाया गया है. वे अपनी उतार-चढ़ाव वाली जिंदगी में सुकून पाने की तलाश में हैं. फिल्म में उनके उसूलों पर सवाल उठाए गए हैं. अनिल कपूर ने जबरदस्त किरदार निभाया है. वे अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हैं. साथ ही वे अपने बिखरे हुए परिवार को जोड़ने की कोशिश करते हैं. इस फिल्म में बाप-बेटी की दिल को छू लेने वाली कहानी भी दिखाई गई है.

फैंस का रिएक्शन

इसका प्रोमो रिलीज होते ही फैंस इसकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘बूम अनिल कपूर लाइक नेवर बिफोर’, एक यूजर ने अनिल कपूर की उम्र पर बात करते हुए लिखा, ‘वह लगभग 70 साल के हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं लगता. ऐसा लगता है कि इस आदमी ने अभी अपनी पारी शुरू की है. बहुत से यूजर्स ने बधाईयां दीं, तो कुछ ने अनिल कपूर की पुरानी फिल्मों के डायलॉग्स कमेंट बॉक्स में लिखा. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > सुबेदार की रिलीज डेट आई सामने, 69 साल की उम्र में अपराध-भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे अनिल कपूर

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 11, 2026 19:31:58 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS