Live
Search
Home > मनोरंजन > जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश का लव लॉक, ‘मेरी हर सांस-हर आंसू में…लव यू बेबी जैकी’, तिहाड़ से भेजा खत

जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश का लव लॉक, ‘मेरी हर सांस-हर आंसू में…लव यू बेबी जैकी’, तिहाड़ से भेजा खत

Jacqueline Fernandez: तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को भावुक खत लिखा है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह दुनिया की परवाह नहीं करते, चाहे लोग भी जो भी कहें वो सिर्फ जैकलीन को चुनेंगे. अब ये लेटर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 25, 2026 17:35:02 IST

Mobile Ads 1x1

Sukesh Chandrasekhar on Jacqueline Fernandez: कई चर्चित सितारों से ठगी के मामले में सुकेश चंद्रशेखर इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं. एक बार फिर से वह चर्चाओं में आ गए हैं, क्योंकि उन्होंने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक खत लिखा है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस लेटर में उसने एक्ट्रेस को बहुत प्यार भरे अंदाज में संबोधित करते हुए जैकी और बेबी जैसे शब्द लिखे हैं. आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सुकेश ने उन्हें संदेश भेजा है. इससे भी पहले भी सुकेश द्वारा जैकलीन फर्नांडीज को खत भेजा जा चुका है. 

लेटर में क्या है?

सुकेश चंद्रशेखर ने चिट्ठी में लिखा, ‘आज मेरे जन्मदिन पर, सब कुछ अधूरा सा लग रहा है. क्योंकि वो एक इंसान, जो मेरी जिंदगी के हर पल को मायने देता है, वो मेरे पास नहीं है- यानी कि तुम.’ बताया जा रहा है कि इस खत को सुकेश के वकील द्वारा जारी किया गया है.

एक्ट्रेस को लेकर जताई चिंता

आगे सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज के बारे में लिखा, ‘जिस दिन लोग शोर, तोहफों और हंसी के साथ खुशी मनाते हैं, उस दिन मुझे बस तुम्हारी कमी महसूस हो रही है. मुझे तुम्हारी आवाज, तुम्हारी मुस्कान और तुम्हारा मेरे पास होना याद आ रहा है. तुम जिस तरह मुझे देखती हो, वो भी बहुत याद आता है. जो दिन मेरे लिए खास होना चाहिए, उसी दिन मैं सोच रहा हूं कि मैं तुम्हें कितना मिस कर रहा हूं. तुम इस दिन को मेरे लिए कितना खास बना देती थीं. हमने वादा किया था कि हम हर खास दिन साथ मनाएंगे. आज दूर होकर मैं तुम्हें ढेर सारे किस भेज रहा हूं, जिनमें मेरा प्यार, मेरी तड़प और मेरे आंसू शामिल हैं.’ आगे सुकेश ने लिखा कि इस समय उनके ऊपर ऐसा तूफान गुजर रहा है कि वो बता नहीं सकते. सुकेश ने कहा कि दुनिया कुछ भी कहे वो सिर्फ जैकलीन को चुनेंगे. 

लगाया लव लॉक

सुकेश चंद्रशेखर ने बताया कि उसने पेरिस के एक मशहूर ब्रिज पर लव लॉक लगवाया है, जिस पर जैकी और शेखर लिखा है. उसका कहना है कि उस ताले की चाबी नदी में फेंक दी गई है, ताकि वो हमेशा के लिए बंद रहे. बिल्कुल वैसा ही जैसा उसका दिल सिर्फ और सिर्फ जैकलीन के लिए धड़कता है. 

वैलेंटाइन डे पर भी भेजा था संदेश

जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने साल 2026 में वैलेंटाइन डे के मौके पर दावा किया उसने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक एयरबस लक्जरी हेलीकॉप्टर उपहार में दिया था. इसके साथ ही एक लव लेटर भेजा था. 

कौन हैं सुकेश चंद्रशेखर?

सुकेश चंद्रशेखर एक 36 वर्षीय कथित ठग है जिसके नाम पर प्रभावशाली हस्तियों को धोखा देने के आरोप में 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं. चंद्रशेखर फिलहाल 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद हैं. 

MORE NEWS