Suniel Shetty Love Life | Suniel Shetty Love Story: सुनील शेट्टी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर नामों में से एक हैं. अभिनेता को ‘मोहरा’, ‘बॉर्डर’, ‘धड़कन’, ‘मैं हूं ना’, ‘हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. सुनील शेट्टी की पर्सनल लाइफ भी काफी शानदार है. एक्टर की शादी को अब तीन दशक से ज्यादा हो गए हैं. लेकिन उन्होंने अपनी शादी के लिए बहुत संघर्ष झेला.
शादी के पहले नौ साल तक किया था डेट
सुनील शेट्टी ने कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासा किया था. उन्होंने अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ लव स्टोरी और शादी पर बात की थी. उन्होंने बातचीत में बताया कि शादी से पहले उन्होंने मना को नौ साल तक डेट किया था. उन्होंने कहा कि शुरू में, उनकी मां को एक्टर का उनके साथ रिश्ता पसंद नहीं था. हालांकि, बाद में वह मान गईं क्योंकि अभिनेता ने किसी और से शादी करने से इनकार कर दिया था. अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपनी मां से कहा था कि वह दो लड़कियों की जिंदगी बर्बाद नहीं करेंगे.
यह खबर भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय और संजय दत्त ही नहीं, सदी के महानायक बिग बी भी नहीं लगा पाए इस फिल्म की नैय्या पार! बॉक्स ऑफिस पर हुई धराशाई
कैसे प्यार में पड़ गए सुनील शेट्टी?
पॉडकास्ट के दौरान कॉमेडियन भारती ने पूछा कि नरम दिल, नाजुक और भोली माना को उनके जैसे फाइटर से प्यार कैसे हो गया. इसपर सुनील शेट्टी ने हंसते हुए कहा कि वह लंबे बालों, बिना बटन वाली शर्ट और ‘बिंदास’ एटीट्यूड वाले ‘गुंडा’ हुआ करते थे. उन्होंने बताया कि यह उनके एक्टर बनने से बहुत पहले की बात है. उन्हें पहली नजर में मना से प्यार हो गया था.
कब हुई थी दोनों की शादी?
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की शादी 25 दिसंबर 1991 को हुई थी. आपको बता दें कि मना शेट्टी एक गुजराती मुस्लिम परिवार से थीं. उनका असली नाम मोनिशा कादरी है. वहीं, सुनील शेट्टी एक साउथ इंडियन बन्त परिवार से हैं.