Live TV
Search
Home > मनोरंजन > सनी देओल की नई फिल्म पर आई बड़ी अपडेट, अब बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका! क्या है मूवी का नाम?

सनी देओल की नई फिल्म पर आई बड़ी अपडेट, अब बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका! क्या है मूवी का नाम?

Sunny Deol: दिग्गज अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. इस खबर ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है. आखिर क्या है फिल्म का नाम?

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: April 6, 2026 18:59:36 IST

Mobile Ads 1x1

अभिनेता सनी देओल एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. उनकी नई फिल्म को लेकर अहम अपडेट सामने आई है. बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. अभिनेता के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट हैं, जिसमें ‘रामायण’ भी शामिल है. अभिनेता की नई फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म की शूटिंग के लिए एक बड़ी जानकारी सामने आई है. जानिए फिल्म का नाम. 

क्या है फिल्म को लेकर अपडेट?

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी आगामी एक्शन फिल्म ‘एंटनी’ की मुंबई शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है. अब वे अगले चरण के लिए गोवा रवाना हो रहे हैं, जहां वे निर्देशक बालाजी गणेश के निर्देशन में कुछ जबरदस्त फाइट सीक्वेंस शूट करेंगे. यह जानकारी मिड डे की रिपोर्ट के हवाले आई है. गोवा में एक महीने तक चलने वाला यह शेड्यूल बेहद महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इसमें कहानी के लिए जरूरी कई एक्शन सीन फिल्माए जाएंगे.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘एंटनी’ की कहानी सनी देओल के पुलिस वाले किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गोवा में एक आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ करने की कोशिश करता है. स्वाभाविक रूप से, फिल्म के कुछ सबसे बड़े एक्शन सीन यहीं फिल्माए जाने की योजना है. फिल्म में खलनायक के किरदार में विजय वर्मा नजर आएंगे. वहीं ज्योतिका एक्ट्रेस के रूप में फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगी. फिल्म ‘एंटनी’ का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की जोड़ी कर रही है. 

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे अभिनेता

सनी देओल की फिल्मों की बात करें, तो वह ‘एंटनी’ के अलावा फिल्म “रामायण” में नजर आएंगे. इसमें अभिनेता हनुमान की भूमिका निभाएंगे. ‘रामायण’ में रणबीर कपूर राम की भूमिका में दिखेंगे. इतना ही नहीं, अभिनेता के पास “लाहौर 1947”, ‘गबरू’ और “इक्का” जैसी अन्य बहुप्रतीक्षित फिल्में भी हैं. 
Tags:

MORE NEWS