Ramayana: रामायण का क्रेज हमेशा से तेज रहा है. चाहें वो पुराना समय हो या वर्तमान समय. अरुण गोविल की रामायण के समय से अब तक हर रामायण को फैंस काफी पसंद करते हैं. इन दिनों नितिश कुमार की अपकमिंग रामायण चर्चा में है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले हैं. ऐसे में भगवान श्रीराम के किरदार निभाने वाले एक्टर्स काफी चर्चा में हैं. आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में 5 बार भगवान श्रीराम का किरदार निभाया है. उन्होंने दो फिल्मों में तो भगवान श्रीराम के साथ ही रावण का किरदार भी निभाया. उनको अपने किरदारों के लिए आज भी याद किया जाता है. इतना ही नहीं उनके पोते भी जाने माने एक्टर हैं, जिन्होंने अपने दादा की तरह भगवान श्रीराम का किरदार निभाया था.
कौन हैं वो अभिनेता, जिन्होंने निभाए राम का किरदार
हम बात कर रहे हैं तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी तारक रामाराव यानी एनटीआर की. उन्होंने 5 फिल्मों में भगवान श्रीराम का किरदार निभाया. उन्होंने एक ही फिल्म में राम और रावण दोनों का किरदार निभाकर लोगों को चौंका दिया. बहुत से लोग उन्हें भगवान श्रीराम ही मानने लगे थे. एनटीआर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में लव कुश, श्री कृष्ण साहित्य, श्री राम पट्टाभिषेकम जैसी फिल्मों में श्रीराम का किरदार निभाया. इसके अलावा भूकैलास और सीता राम कल्याणम जैसी फिल्मों में राम और रावण दोनों का किरदार निभाया. उनकी ये खासियत उन्हें दूसरे कलाकारों से अलग बनाया.
पोते ने भी किया श्रीराम का किरदार
अभिनेता नंदमुरी तारक रामाराव यानी एनटीआर के पोते जूनियर एनटीआर ने भी श्रीराम का किरदार निभाया. उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी. वे अपने दादा की फिल्म में ब्रह्मर्षि विश्वामित्र में एक बच्चे के किरदार में नजर आए थे. इसके बाद साल 1997 में उन्होंने बाल रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाया था. उन्हें इस किरदार में काफी पसंद किया गया था.