Live
Search
Home > मनोरंजन > सुपरस्टार रजनीकांत का बड़ा दिल! ईमानदारी दिखाने वाली सफाई कर्मचारी महिला को तोहफे में दी सोने की चेन

सुपरस्टार रजनीकांत का बड़ा दिल! ईमानदारी दिखाने वाली सफाई कर्मचारी महिला को तोहफे में दी सोने की चेन

Real Hero : सफाई कर्मचारी पद्मा को कचरे में 45 तोला सोने के गहने मिले, जिसे उन्होंने ईमानदारी से पुलिस को लौटा दिया था. उनकी इस नेकदिली से खुश होकर सुपरस्टार रजनीकांत ने उन्हें अपने घर बुलाया और सोने की चेन देकर सम्मानित किया है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 3, 2026 19:50:43 IST

Mobile Ads 1x1
Real Hero : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे रील लाइफ ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी ‘सुपरस्टार’ है.  रजनीकांत ने पद्मा नाम की एक महिला सफाई कर्मचारी को अपने घर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया और तोहफे में सोने की चेन दी. 
 
पद्मा चेन्नई के टी-नगर इलाके में सफाई का काम करती है.  11 जनवरी को सफाई के दौरान उन्हें सड़क पर कचरे के नीचे एक बैग मिला.  जब उन्होंने उसे खोला, तो वे दंग रह गई बैग सोने के गहनों से भरा हुआ था . बताया जा रहा है कि बैग में  लगभग 45 तोला सोना था. पद्मा ने बिना लालच दिखाए तुरंत अपने अधिकारियों को सूचित किया और गहनों से भरा बैग पुलिस को सौंप दिया था.  पुलिस ने बाद में वह बैग उसके असली मालिक को लौटा दिया था. 
 
पद्मा की इस ईमानदारी की खबर जब रजनीकांत तक पहुंची, तो उन्होंने उन्हें खुद से मिलने का न्योता दिया. रजनीकांत ने पद्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनकी ईमानदारी की सराहना करते हुए उन्हें सोने की एक चेन भेंट की है.  सोशल मीडिया पर रजनीकांत और पद्मा की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है और लोग दोनों की तारीफ कर रहे है. साथ ही,  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी पद्मा की ईमानदारी के लिए उन्हें 1 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया था. 

MORE NEWS