29
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. कोई फिल्म की एडिटिंग को लेकर प्रतिक्रिया दे रहा है. तो कोई रणबीर कपूर द्वारा निभाए गए ‘राम’ के अवतार को लेकर. एआई द्वारा यूजर्स ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को राम के रूप में इमेजिन किया है. ये तस्वीर अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
सुशांत सिंह राजपूत बने AI राम
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में तो नहीं हैं. लेकिन उनके फैंस उन्हें हमेशा याद करते हैं. बीते दिनों आगामी फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार को रिवील किया है. किसी यूजर ने AI के जरिए सुशांत सिंह राजपूत को राम के रूप में कल्पना की है और बताया कि वह बहुत परफेक्ट लग रहे हैं.
आखों की तारीफ की
कुछ यूजर्स ने जब सुशांत सिंह राजपूत का राम के अवतार में एआई लुक देखा तो उन्होंने उनके आखों की तारीफ की. साथ ही कहा कि दिवंगत अभिनेता का शांत और सरल स्वभाव इस किरदार के लिए परफेक्ट है. इस तस्वीर ने एक बार फिर से उनके फैंस को सुशांत की याद दिला दी. कुछ तो देख इमोशनल भी हो गए. एक यूजर ने कहा, ‘उनकी आंखें हमेशा दयालु थीं और उनका व्यक्तित्व शांत था. मुझे लगता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम में भी यही गुण थे, इसलिए हां, आप सही कह रहे हैं, वे राम के रूप में बिल्कुल फिट बैठते.’ इसके अलावा एक ने कहा कि अगर वो जिंदा होते तो वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता होते.
कुछ लोगों ने और भी तर्क दिए
एआई द्वारा किए गए चित्रण की सराहना हुई, लेकिन कुछ लोगों ने तर्क दिया कि सुशांत सिंह राजपूत की त्वचा का रंग भगवान राम के पारंपरिक वर्णन के अनुरूप नहीं था, जिसमें उन्हें सांवला रंग दिया जाता है.
फिल्म के बारे में
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘रामायण’ की बात करें, तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे. वहीं एक्ट्रेस साईं पल्लवी सीता का किरदार निभा रही हैं. ‘KGF’ स्टार यश ‘रावण’ के रूप में नजर आएंगे. सनी देओल हनुमान और रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ की भूमिका निभाएंगे. वहीं दूसरी तरफ काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदारों में दिखाई देंगी. फिल्म में अरुण गोविल दशरथ के किरदार में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज होगी.