Live
Search
Home > मनोरंजन > तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच क्यों हुई थी टकरार, अब क्यों दोस्ती करना चाहती हैं एक्ट्रेस

तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच क्यों हुई थी टकरार, अब क्यों दोस्ती करना चाहती हैं एक्ट्रेस

बीते काफी सालों से तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच विवाद चल रहा था. इसके कारण वे कई बार सुर्खियों में भी रहीं. वहीं अब तापसी पन्नू ने इस मुद्दे पर बात की और कंगना से दोस्ती कराने की बात कही.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 22, 2026 15:44:36 IST

Mobile Ads 1x1

Kangana Ranaut-Taapsee Pannu Controversy: हाल ही में तापसी पन्नू ने कंगना रनौत के साथ हुए अपने पुराने झगड़े के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने कंगना के साथ अपनी अनबन की बात को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि कंगना से उनका कभी झगड़ा था ही नहीं. हालांकि उन्होंने इस बात को माना कि उस समय उनके एक-दूसरे पर पब्लिक में किए गए तानों से किसी को फायदा हुआ होगा. दरअसल हाल ही में तापसी पन्नू ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में इस मुद्दे पर बात की. उन्होंने बताया जब कंगना की बहन रंगोली ने तापसी पन्नू को ‘कंगना की सस्ती कॉपी’ कहा था. 

कंगना के साथ झगड़े पर क्या बोलीं तापसी

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैंने कभी लड़ाई की है या नहीं. लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में टकराते हैं. मैंने कभी लड़ाई नहीं की. आप मुझे बताइए कि क्या मैंने कभी उनके खिलाफ एक भी लाइन कही है? उनकी बहन ने मुझे ‘चीप कॉपी’ कहा. उन्होंने कहा कि क्योंकि मैं उनके जितना पैसा नहीं कमाती, इसलिए मैं चीप हूं. अगर वह इतनी शानदार एक्ट्रेस हैं, तो मुझे उनकी कॉपी कहे जाने में कोई दिक्कत नहीं है. आप मेरा कोई भी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं मैंने उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा है. 

कंगना से दोस्ती करना चाहती हैं तापसी

तापसी से ये भी पूछा गया कि इंडस्ट्री में स्टार किड्स को प्रिफरेंस मिलने पर उनकी और कंगना की अलग-अलग राय कैसे थी और उनकी कथित लड़ाई से एक या ज्यादा पार्टियों को कैसे फायदा हो सकता है? इसका जवाब देते हुए तापसी ने कहा, ‘मुझे उनके बारे में नहीं पता लेकिन किसी न किसी को तो किसी न किसी तरह से फायदा हुआ होगा. जैसा कि मैंने कहा कि मेरी तरफ से कभी कोई लड़ाई नहीं हुई लेकिन मुझे लगता है कि किसी को इससे फायदा हुआ होगा.’ वहीं तापसी ने दोनों के बीच के रिश्ते की खटास मिटाने की बात कही. उन्होंने कहा कि वे उनके बीच की खटास मिटाने के लिए और उनसे दोस्त बनने के लिए तैयार हैं.

क्या है पूरा विवाद?

कंगना और तापसी 2020 में एक पब्लिक सोशल मीडिया वॉर में शामिल थीं. उस दौरान कंगना ने तापसी और स्वरा भास्कर को ‘B ग्रेड एक्ट्रेस’ और ‘ज़रूरतमंद बाहरी लोग’ कहा था. इस कमेंट पर जवाब देते हुए, तापसी ने ट्वीट किया था कि इससे पहले भी कोई फिल्म इंडस्ट्री में फूट डालो और राज करो की पॉलिसी इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा था. हां खानदानी लोगों और बाहरी लोगों के बीच फर्क होता है लेकिन हम एक-दूसरे से नहीं लड़ रहे हैं. हम एक बेहतर सिस्टम के लिए लड़ रहे हैं जो साथ मिलकर रहे, न कि कीचड़ उछालकर और नाम लेकर लड़ रहे हैं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच क्यों हुई थी टकरार, अब क्यों दोस्ती करना चाहती हैं एक्ट्रेस

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 22, 2026 15:44:36 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS