Live
Search
Home > मनोरंजन > Tapsee Pannu Assi Trailer: एक बार फिर कोर्ट रूम में नजर आएंगी तापसी पन्नू,छेड़छाड़, दुष्कर्म और मर्डर से सराबोर है ये थ्रिलर फिल्म

Tapsee Pannu Assi Trailer: एक बार फिर कोर्ट रूम में नजर आएंगी तापसी पन्नू,छेड़छाड़, दुष्कर्म और मर्डर से सराबोर है ये थ्रिलर फिल्म

एक्ट्रेस तापसी पन्नू स्टारर फिल्म अस्सी का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में फिल्म की कहानी की कुछ झलक दिखाई गई है, जिसे देख लोगों का दिमाग चकरा जाएगा. ये फिल्म रेप और मर्डर से जुड़ी कहानी पर बेस्ड है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 4, 2026 19:18:06 IST

Mobile Ads 1x1

Tapsee Pannu Film Assi Trailer Out: तापसी पन्नू स्टारर फिल्म अस्सी का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म को अनुभव सिन्हा द्वारा डायरेक्ट किया गया है. वे एक बार फिर सामाजिक चेतना से भरी फिल्म लेकर लोगों के बीच लौटे हैं. बुधवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए. ये फिल्म छेड़छाड़, रेप और मर्डर से जुड़ी एक थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में तापसी पन्नू ऐसी ही घटनाओं में उलझी और आरोपियों को सजा दिलाने की कोशिश करती नजर आई हैं. फिल्म 20 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है.  

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म अस्सी एक कोर्टरूम ड्रामा है. ये फिल्म महिलाओं की सुरक्षा और आए दिन उनके प्रति बढ़ रहे अपराधों की कहानी है. फिल्म अस्सी में तापसी पन्नू एक गैंगरेप पीड़िता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती वकील के रूप में नजर आएंगी. ये फिल्म भारत में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की डरावनी हकीकत की तस्वीर को सामने ला रही है. 

ट्रेलर में क्या है?

फिल्म का ट्रेलर बुधवार शाम को रिलीज कर दिया गया है. वीडियो में तापसी जज के सामने बलात्कार के मामले को बताती नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा कि एक ही दिन में देश में रेप के 80 मामले दर्ज किएगए थे, जिसमें से 76 मामलों के ट्रायल भी शुरू नहीं हुए हैं. बता दें कि इस केस में कुछ लोग दलील देते हैं कि जिस गाड़ी में महिला का रेप हुआ, वो शादी में जाते समय छीन ली गई थी. इसके बाद वे शादी में चले गए. इस पर तापसी कहते हैं कि गाड़ी छिनने के बाद कोई शादी में कैसे जा सकता है. इस फिल्म में राजनीति, सत्ता संघर्ष और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को दिखाया गया है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी को गौरव सोलंकी ने लिखा है. फिल्म में तापसी पन्नू और जीशान अय्यूब अहम किरदार में नजर आएंगे. इसके साथ ही फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा, सुप्रिया पाठक कपूर, कानी कुसुरुति जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं.

फिल्म का जादू

ये फिल्म 20 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. फिल्म मेकर्स का मानना है कि ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद है. मेकर्स इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि अनुभव सिन्हा की ये फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर सकती है या नहीं. दर्शकों को ये थ्रिलर फिल्म पसंद आएगी या नहीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला पाएगी या नहीं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Tapsee Pannu Assi Trailer: एक बार फिर कोर्ट रूम में नजर आएंगी तापसी पन्नू,छेड़छाड़, दुष्कर्म और मर्डर से सराबोर है ये थ्रिलर फिल्म

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 4, 2026 19:18:06 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS