Live
Search
Home > मनोरंजन > Box Office Collection: ‘अस्सी’ के सामने नहीं टिक पा रही ‘दो दीवाने सहर में’, ओ रोमियो बनी डेढ़ करोड़

Box Office Collection: ‘अस्सी’ के सामने नहीं टिक पा रही ‘दो दीवाने सहर में’, ओ रोमियो बनी डेढ़ करोड़

तापसी पन्नू की 'अस्सी' और मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने सहर में' अब तक बड़े पर्दे पर एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे थे. हालांकि अब 'दो दीवाने सहर में' अस्सी से पीछे हो गई है. वहीं ओ रोमियो रिलीज के 12 दिनों बाद भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 25, 2026 11:30:32 IST

Mobile Ads 1x1

Box Office Collection: मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ की ऑन स्क्रीन लव स्टोरी लोगों को कम पसंद आ रही है. वहीं तापसी पन्नू स्टारर ‘अस्सी’ इससे अच्छा कारोबार कर रही है. वहीं शाहिद कपूर की ओ रोमियो लोगों को पसंद आ रही है और उसने 12वें दिन भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. हालांकि इसके बावजूद मेकर्स की उम्मीदों पर ये फिल्म खरी नहीं उतर पाई है. 

हालांकि कमाई के मामले में मृणाल ठाकुर और तापसी पन्नू की फिल्में अब तक एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रही थीं लेकिन अब दोनों फिल्मों को कारोबार में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. वहीं फिल्म रिलीज के 12 दिन बाद भी शाहिद कपूर की ओ रोमियो अब भी लोगों को पसंद आ रही है. अब भी फिल्म करोड़ों का कारोबार कर रही है. आइए जानते हैं कि तीनों फिल्मों ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है.

अस्सी ने कितने का किया कारोबार

तापसी पन्नू स्टारर अस्सी ने मंगलवार को 85 लाख रुपए का कारोबार किया है. फिल्म की शुरुआत धीमी रही. वहीं फिल्म अभी भी कुछ खास कारोबार नहीं कर पा रही है. इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ने मंगलवार तक 5 दिनों में कुल 5.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. 

50 लाख में सिमट गई ‘दो दीवाने सहर में’

वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की स्टारर फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ ने मंगलवार को कुछ खास कारोबार नहीं  कर सकी. फिल्म ने मंगलवार को केवल 50 लाख का कारोबार किया. फिल्म ने रिलीज के 5 दिनों में अब तक 5.3 करोड़ रुपए का कारोबार किया. 

ओ रोमियो का कारोबार

शाहिद कपूर की एक्शन और थ्रिलर लव स्टोरी ‘ओ रोमियो’ ने मंगलवार को डेढ़ करोड़ रुपए कमाए हैं. फिल्म ने रिलीज के बारहवें दिन डेढ़ करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया. फिल्म ने 12वें दिन लगभग 1.65 करोड़ रुपए कमाए. इसके साथ भारत में फिल्म की कमाई अबतक  59.05 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है. वहीं फिल्ममेकर्स ने दो दिन पहले ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Box Office Collection: ‘अस्सी’ के सामने नहीं टिक पा रही ‘दो दीवाने सहर में’, ओ रोमियो बनी डेढ़ करोड़

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 25, 2026 11:30:32 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS