होम / Taarak Mehta की Babita जी दे रही थीं पोज, सामने खड़े दो शख्स करने लगे ऐसी हरकत!

Taarak Mehta की Babita जी दे रही थीं पोज, सामने खड़े दो शख्स करने लगे ऐसी हरकत!

Kumar Anjesh • LAST UPDATED : March 26, 2022, 10:44 pm IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक लोगों का दिल जीतने के लिए जानी जाती हैं। शो की बात करें तो वह गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे हसीन महिला हैं, लेकिन रियल लाइफ में भी वह सुर्खियां बटोरना जानती हैं।

जी हां! एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) अपनी खूबसूरती, स्टाइल और आत्मविश्वास से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं, इसका सबूत उनकी ताजा तस्वीर है। आज हम आपको दिखाएंगे कि कैसे लोग उन्हें असली जीवन में देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। Also Read:  RRR Box Office Collection Day 1 साल 2022 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनीं RRR

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

एक्ट्रेस को देख यूं चौंक गए ये शख्स
एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी अपनी ट्रेवल डायरी से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उन्हें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में घूमते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, एक तस्वीर में दो लोगों को उन्हें घूरते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि ये लोग खूबसूरत बबीता जी को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए थे। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘इन 2 आदमियों के एक्सप्रेशन आज भी मेरे फेवरेट हैं।.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Munmun-Dutta-bikini

जेठालाल को दे रहे टक्कर
तस्वीर को देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आना तय है। ऐसा लगता है कि हमारी खूबसूरत ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता उर्फ ​​बबीता जी को देखकर लड़के की पलक भी नहीं झपक रही है। सही मायनों में ये दोनों शख्स जेठालाल को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। Also Read: जल्द ही Naagin 6 में आने वाला है नया ट्विस्ट, इस एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Babita JI in Black dress

गजब की डांसर हैं मुनमुन दत्ता
हाल ही में मुनमुन ने अपने फैंस के साथ फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के गाने ‘धोलिडा’ पर नाचते हुए खुद का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उनका डांसिंग स्किल देखकर हर कोई दंग रह गया था। इससे पहले, मुनमुन अपनी अपमानजनक ‘भंगी’ वाले वीडियो को लेकर विवादों में रही थीं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT