Live
Search
Home > मनोरंजन > समुद्र के सामने आलीशान घर! देखें तमन्ना भाटिया के 16.6 करोड़ के जुहू अपार्टमेंट के अंदर का नजारा

समुद्र के सामने आलीशान घर! देखें तमन्ना भाटिया के 16.6 करोड़ के जुहू अपार्टमेंट के अंदर का नजारा

Tamannaah Bhatia: साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैंलेंटेड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया करीब 16 करोड़ रुपये के आलीशान घर में रहती हैं. जानिए मुंबई में मौजूद इस घर की खासियत.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 12, 2026 17:34:11 IST

Mobile Ads 1x1

Tamannaah Bhatia Apartment: साउथ ही नहीं, बॉलीवुड की दुनिया में भी अपने अभिनय का जादू बिखरने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया आलीशान घर में रहती हैं. एक्ट्रेस ने मुंबई स्थित जुहू में अपना अपार्टमेंट ले रखा है. उसकी खूबसूरती और खासियत जान चौंक जाएंगे. चलिए जानते हैं उसकी खासियत. 

22वीं मंजिल पर रहती हैं तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया मुंबई में एक शानदार अपार्टमेंट में रहती हैं. यह अपार्टमेंट जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर स्थित एक ऊंची इमारत की 22वीं मंजिल पर है. उनके घर का इंटीरियर बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया गया है, जिसमें आधुनिक सजावट, हल्के पेस्टल रंगों का इस्तेमाल और खास तौर पर चुना गया फर्नीचर शामिल है, जो घर को सादगी और एलिगेंस दोनों देता है. 

कितनी है इसकी कीमत?

मैजिक ब्रिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस अपार्टमेंट की कीमत 16.6 करोड़ रुपये है. अपार्टमेंट से अरब सागर और मुंबई तट का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है.

कैसा है लिविंग रूम?

तमन्ना भाटिया के फ्लैट का लिविंग रूम सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक है. यहां सफेद, क्रीम और काले जैसे हल्के रंगों का मेल देखने को मिलता है, जो कमरे को शांत और शानदार माहौल देता है. मशहूर डिजाइनर द्वारा तैयार किए गए मखमली सोफे और कॉफी टेबल इस जगह को बिना भरा-भरा लगे, एक खास भव्यता और स्टाइल देते हैं. घर के अंदर कूल लाइट्स और झूमर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं. घर की सबसे खास बात इसकी शानदार बालकनी है, जिसमें लकड़ी का फर्श और एक रॉकिंग चेयर है. समुद्र के नज़ारे वाली यह बालकनी लंबे और थका देने वाले दिन के बाद आराम करने के लिए एकदम सही जगह लगती है.

तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट

तमन्ना भाटिया को आखिरी बार शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में देखा गया था. आने वाले समय में, अभिनेत्री ‘रागिनी 3’ और ‘वी. शांताराम’ जैसी फिल्मों में नजर आ सकती हैं. इसके अलावा, वह सुंदर सी द्वारा निर्देशित विशाल की फिल्म ‘पुरुशन’ में सह-मुख्य भूमिका में भी दिखाई देंगी.

MORE NEWS