86
मशहूर कॉमेडियन और यूट्यूबर तन्मय भट्ट एक बार फिर अपनी फिटनेस और वजन को लेकर चर्चा में है. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वे GLP-1 नामक दवाओं (जैसे Ozempic या Mounjaro) के साथ प्रयोग कर रहे है, जो भूख कम करने और वजन घटाने में मदद करती है. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें नसीहत देना शुरू कर दिया, जिस पर तन्मय ने कड़ा रुख अपनाया है.
75 किलो वजन प्राकृतिक रूप से घटाया
जब एक यूजर ने उन्हें दवाइयों के बजाय ‘कड़ी मेहनत’ करने की सलाह दी, तो तन्मय ने जवाब दिया कि वे पहले ही बिना किसी इंजेक्शन या दवा के 75 किलो वजन घटा चुके है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अब इन दवाओं का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए कर रहे है ताकि देख सकें कि उनका शरीर नई ‘हेल्थ टेक’ (Health Tech) पर कैसी प्रतिक्रिया देता है.
दवाइयों का असर और जेनेटिक रिपोर्ट
तन्मय भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर साझा किया कि GLP-1 दवाएं लेने के बावजूद उन्हें भूख में कोई कमी महसूस नहीं हो रही है. इसकी जांच करने पर उन्हें पता चला कि उनकी जेनेटिक रिपोर्ट में BDNF जीन वेरिएंट है, जिसकी वजह से उनके शरीर को ‘पेट भरने’ का संकेत देर से मिलता है.
‘मुझे नैतिक शिक्षा न दें’
तन्मय भट्ट ने ट्रोलर्स को चुप कराते हुए कहा, शांत रहो यार, मैंने एक भी इंजेक्शन छुए बिना 75 किलो वजन कम किया है. मैं वर्कआउट करता हूं, अच्छा खाता हूं और पिछले 5 सालों से लगातार अपना ब्लड टेस्ट करवा रहा हूं. मुझे पता है मैं क्या कर रहा हूं, कृपया मुझे ज्ञान न दें.
डॉक्टरों की सलाह
विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की वजन घटाने वाली दवाओं का उपयोग केवल डॉक्टर की देखरेख में ही किया जाना चाहिए. पुणे के प्रसिद्ध डॉक्टर ए.जी. उन्नीकृष्णन ने बताया कि ये दवाएं डाइट और एक्सरसाइज के साथ मिलकर ही काम करती है और इनका इस्तेमाल हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं हो सकता.