Live
Search
Home > मनोरंजन > ‘तेरे नाम’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार: सलमान खान की फिल्म ने री-रिलीज के दूसरे दिन भी की अच्छी कमाई

‘तेरे नाम’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार: सलमान खान की फिल्म ने री-रिलीज के दूसरे दिन भी की अच्छी कमाई

सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' री-रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने दो दिनों में कुल 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. 21 साल बाद भी दर्शकों में 'राधे' के किरदार और फिल्म के गानों को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखी जा रही है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: March 2, 2026 17:03:31 IST

Mobile Ads 1x1
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तेरे नाम’ एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.  21 साल बाद भी फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है.  फिल्म ने अपने री-रिलीज के दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती बनाए रखी है. 
 

दो दिनों में कमाए 50 लाख रुपये

‘तेरे नाम’ ने री-रिलीज के पहले दो दिनों में कुल 50 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है.  फिल्म ने शुक्रवार (पहले दिन) को करीब 22 लाख रुपये कमाए थे, वहीं शनिवार (दूसरे दिन) इसकी कमाई में उछाल देखा गया और इसने लगभग 28 लाख रुपये का कारोबार किया. 
 

फैंस के बीच ‘राधे’ का पुराना जादू

इस फिल्म में सलमान खान का ‘राधे’ वाला किरदार और उनका हेयरस्टाइल आज भी लोगों को याद है.  सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंच रहे फैंस न सिर्फ गाने गुनगुना रहे है, बल्कि भावुक सीन पर तालियां भी बजा रहे है.  सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है. 
 

मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन पर पकड़

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को खास तौर पर सिंगल स्क्रीन और छोटे शहरों के मल्टीप्लेक्स में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वीकेंड (रविवार) को इसकी कमाई में और भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है. 
 

2003 की सबसे बड़ी हिट

सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित ‘तेरे नाम’ साल 2003 में रिलीज हुई थी और उस समय यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी.  फिल्म के गानों और सलमान की एक्टिंग ने इसे एक ‘कल्ट क्लासिक’ बना दिया है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > ‘तेरे नाम’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार: सलमान खान की फिल्म ने री-रिलीज के दूसरे दिन भी की अच्छी कमाई

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: March 2, 2026 17:03:31 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS